लोगों के घरों पर झाड़ू-पोंछा करती थी इस स्टार की मां, टूटे खिलोने संग बीता बचपन, आज जीती है लग्जरी लाइफ

Bharti Singh

Bharti Singh Childhood Struggle: टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अभी के समय पर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और अपनी कॉमेडी से वह लोगों को खूब हंसाती हुई नजर आती है। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए बचपन में उन्हें काफी स्ट्रगल देखना पड़ा और कड़ी मेहनत करके उन्होंने अपनी एक खास पहचान बनाई है।

भारती सिंह अभी के समय पर लग्जरी लाइफ जीती है और एक टॉप कॉमेडियन बन चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि अभी के समय पर वह अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को काफी ज्यादा एंजॉय करती हुई नजर आती है। अब हाल ही में देबीना बनर्जी के पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने बचपन के स्ट्रगल को लेकर बात की।

भारती सिंह ने शो के दौरान बताया कि "शायद मैंने बोला नहीं मैं बता देता हूं कि मेरी मां लोगों के घरों में काम करती थी। जिस तरीके से हमारे घर में हाउस हेल्प है उसी तरीके से। मैं अपनी मम्मी के साथ में जाया करती थी और देखा करती थी। वह उन्हें कहते थे कि इधर से कर कमला। वह मेरी मां से बहुत काम कराते थे और मैं देखती रहती थी।"

भारती सिंह आगे कहती है कि "मैं दरवाजे पर बैठी रहती थी और टूटे हुए खिलौने के साथ में खेलती रहती थी। उनको लगा कि मेरी मां बच्चे के साथ में काम करती है। लेकिन फिर मैंने कहा कि मैं किसी को भी तंग नहीं करूंगी। मैंने अपनी मां को देखा था और मैं खुद का पैदा किया हुआ बच्चा हूं। वह अकेली थी और मैं हो गई।"

कॉमेडियन आगे बताती है कि "कार्ड काटने के लिए दाई को बुलाया गया था और उन्होंने 60 रुपए लिए थे। मैं 60 रुपए वाला बच्चा हूं। एक अनचाहा बच्चा हूं। दो बच्चे पहले ही होने की वजह से मेरी मां तीसरा बच्चा नहीं चाहती थी। लेकिन फिर भी मैं हुई। पता नहीं चलता था और जब पता चला तो वह नहीं चाहती थी और इसीलिए बैठकर पोछा लगाती थी।"

भारती सिंह इस पर आगे बात करते हुए कहती है कि "मेरी मां दवाई खाया करती थी और उन्होंने तो खजूर भी खा लिया था। लेकिन इसके बावजूद भी मैं आज इस दुनिया में हूं और मुझे इस दुनिया में आना ही था।"

Read more about: bharti singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X