59 Years: 14 साल में बनी थी दिलीप कुमार- मधुबाला की 'मुगल-ए-आज़म', बजट जानकर हैरान रह जाएंगे
के आसिफ के निर्देशन में बनी फिल्म मुगल-ए-आजम ने आज 59 साल पूरे कर लिये हैं। दिलीप कुमार, मधुबाला अभिनीत यह फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास में एक खास स्थान रखती है। इसे के आसिफ़ के शानदार निर्देशन, भव्य सेटों, बेहतरीन संगीत के लिये आज भी याद किया जाता है। बता दें, इस फिल्म को बनाने में 14 साल का वक्त लगा था। फिल्म की शुरुआत आज़ादी के पहले हुई थी। शायद यह भी एक वजह थी कि फिल्म को खत्म होने में इतना समय लगा। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ये फिल्म कई मायनों में मील का पत्थर साबित हुई।
साल 2004 में यह फिल्म कलर होकर एक बार फिर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। आज भी यह सभी वर्ग के दर्शकों की फेवरिट है। फिल्म के गानों से लेकर डायलॉग लोगों की जुबान पर हैं। कहना गलत नहीं होगा कि मुगल ए आज़म जैसी फिल्में इतिहास में एक बार ही बनती हैं।


Click it and Unblock the Notifications