'क्लास' का ऑफिशल ट्रेलर हुआ लॉन्च, ये सीरीज भी बन चुकी हैं स्टूडेंट्स लाइफ पर

नेटफ्लिक्स पर स्कूल के बच्चों पर आने वाली सीरीज 'क्लास' का ऑफिशल ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। सीरीज को देखकर सा पता चल रहा है कि ये सीरीज दिल्ली के इंटरनेशनल स्कूल हैंपटन बच्चों पर बेस्ड है। रईस बच्चों के लाइफ स्टाइल, उनकी लाइफ में होने वाली घटनाओं को 'क्लास' सीरीज में देखने का मौका मिलेगा।
ये पहली बार नहीं है जब बच्चों पर कोई फिल्म या सीरीज बन रही है। आजकल इंडियन स्कूल के बच्चों से लेकर स्टूडेंट्स की कॉलेज लाइफ और स्ट्रगल पर कई फिल्में और सीरीज बनी है, यहां तक कि उनकी हॉस्टल लाइफ पर भी बहुत सी फिल्में और सीरीज बन रही हैं। आइए जानते हैं उन सीरीज के बारे में जो स्टूडेंट्स लाइफ पर फिल्माई गई हैं।
लाखों में एक
हर मां-बाप को स्कूल के बाद लगता है कि उनका बच्चा स्कूल के बाद अच्छे कॉलेज में पढ़े और डॉक्टर, इंजीनियर या वकील जैसे पेशे में आए। 'लाखों में एक' एक ऐसी ही वेब सीरीज है जो कि आईआईटी में पढ़ने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स पर फोकस्ड है। हालांकि पार्ट वन और पार्ट टू दोनों एक-दूसरे से बिल्कुल भिन्न हैं।
मिसमैच्ड
मिसमैच्ड बेस्ट सेलिंग बुक 'व्हेन डिंपल मेट ऋषि' पर आधारित है। मिसमैच्ड की कहानी टेक की दुनिया, दो कॉलेज स्टूडेंट्स ऋषि और डिंपल और उनके इर्द-गिर्द की कहानी बयां करती है। इस सीरीज के भी दो पार्ट हैं।
कोटा फैक्ट्री
कोटा फैक्ट्री जैसा कि नाम से पता चलता है, इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के लिए टॉपर्स के कोटा पर आधारित है। भारतीय शिक्षा प्रणाली पर एक आकर्षक, भावनात्मक व्यंग्य, कोटा फैक्ट्री बेहद अच्छी तरह से विकसित और संबंधित पात्रों और स्थितियों के साथ अपना संदेश प्रस्तुत करती है।
गर्ल्स हॉस्टल
गर्ल्स हॉस्टल आपको रूममेट्स, चुराए गए गिफ्ट्स, सीनियर-जूनियर बॉन्ड और 'हॉस्टल लाइफ' की उम्र में वापस ले जाता है। हॉस्टल की पॉलिटिक्स 'गर्ल्स हॉस्टल' में जान डाल देती है। इस सीरीज के भी दो पार्ट हैं, जिसे खूब पसंद किया गया।
ये लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। कई और सीरीज भी है जो कि स्टूडेंट्स और उनकी लाइफ पर फोकस्ड है। कॉलेज रोमांस, व्हाट यू आर स्टेटस, इमैच्योर, द रि-यूनियन, इंजीनियरिंग गर्ल्स, ऑपरेशन एमबीबीएस, फ्लेम और एस्पीरेंट्स कुछ ऐसी ही सीरीज है।


Click it and Unblock the Notifications