..................... citadel actress Priyanka Chopra told, I am not a very good cook; Papa always used to throw her out of the kitchen! - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा ने खुद बताया, नहीं हूं मैं बहुत अच्छी कुक; पापा हमेशा रसोई से निकाल देते थे बाहर!

priyanka chopra

Priyanka Chopra: इंटरनेशनल एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा की ओटीटी सीरीज Citadel के फर्स्ट सीजन का आखिरी एपिसोड 26 मई को रिलीज होगा।

हालांकि Citadel सीरीज के सेकंड सीजन पर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं और जल्द ही वह भी रिलीज होगी। लेकिन आज हम प्रियंका चोपड़ा के काम की नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ की बात कर रहे हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने यह बात स्वीकार की, वे बहुत अच्छी कुक नहीं हैं। यहां तक कि शादी से पहले जब वे कुछ भी कुकिंग करने रसोई घर में जाती थीं तो उनके पिता उन्हें रसोई से बाहर निकाल दिया करते थे।

स्टफ्ड ऑमलेट है फैमिली ट्रेडिशन

सिटाडेल में बतौर बतौर स्पाई एजेंट नाडिया का किरदार निभा रहीं प्रियंका चोपड़ा ने बताया, स्टफ्ड ऑमलेट चोपड़ा फैमिली का ट्रेडिशन है। जब वे बच्ची थीं तब से, यहां तक कि उनके पिता हर संडे आमलेट बना कर दिया करते थे।

ब्रेकफास्ट में प्रियंका की पसंद

इंडियन ब्रेकफास्ट में प्रियंका चोपड़ा को पराठा और डोसा पसंद है। लेकिन यूनिवर्सल ब्रेकफास्ट में अंडे उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं।

नहीं हैं अच्छी कुक

प्रियंका ने वोग मैगजीन को इंटरव्यू देते हुए देने के दौरान बताया, बेशक वे बहुत फूडी हैं लेकिन वह बहुत अच्छी कुक नहीं हैं।

किचन से बाहर निकाल देते थे पिता

प्रियंका ने बताया, उनके पिता की परवरिश एक कंजरवेटिव फैमिली में हुई थी; जहां पर लड़कियों को किचन में और घर के कामों को सिखाने का सोशल प्रेशर रहता था। लेकिन प्रियंका के पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह भी ऐसी बने। इसलिए जब भी प्रियंका किचन में जाती थीं तो वह उन्हें हमेशा इस बात के लिए डिस्करेज करते थे और कहते थे 'तुम किचन में क्या कर रही हो, बाहर आओ'। इस वजह से प्रियंका कभी कुकिंग नहीं सीख पाईं।

मालती भी है फूडी

प्रियंका ने यह भी बताया, उनकी बेटी बहुत मालती मैरी बहुत फूडी है और उसे वैरायटी में फूड आइटम पसंद हैं।

बताते चलें, 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने पॉपस्टार निक जोनस से शादी की थी और 2022 में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी को जन्म दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X