CID के इंस्पेक्टर विवेक एक्टिंग छोड़ बने प्रोफेसर, लेटेस्ट तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे हैरान

टेलीविजन के मशहूर सीरियल सीआईडी (CID) और उसके डायलॉग बच्चे बच्चों को याद है. बता दें कि यह 90 के दशक का सबसे पॉपुलर सीरियल बताया जाता है और एक में कई सारे ऐसे किरदार हैं जो कि आज तक लोगों के जहन में बसे हुए हैं. जिसमें एसीपी प्रद्युमन, इंस्पेक्टर दया और इंस्पेक्टर अभिजीत के साथ-साथ एक और ऐसा कैरेक्टर है जिसने अपनी एक खास पहचान बनाई. बता दें कि उनका नाम इंस्पेक्टर विवेक रहा. इसमें उनकी बेहद ही डैशिंग पर्सनालिटी नजर आई और आपको बता दें कि वह बहुत ही शालीन स्वभाव के भी देखे गए. दरअसल उनका किरदार विवेक विमल मशरू ने निभाया.
एक्टिंग छोड़ टीचिंग करने लगे विवेक
विवेक विमल मशरू ने टेलीविजन सीरियल अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो से साल 2005 में टेलीविजन डेब्यू किया था. लेकिन बाद में वह पॉपुलर सीरियल सीआईडी से जुड़कर काफी ज्यादा फेमस हो गए थे. लेकिन अब वह टेलीविजन इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं और एक्टिंग को छोड़ टीचिंग लाइन में जाकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं. बता दें कि विवेक इन दिनों बेंगलुरु की एक यूनिवर्सिटी में बच्चों को पढ़ाते हैं और एक लिंकडइन प्रोफाइल की माने तो वह बेंगलुरु में सीएमआर विश्वविद्यालय में कॉमन कोर करिकुलम डिपार्टमेंट के डायरेक्टर भी बन चुके हैं.
आखिर अब कहां है विवेक
हाल ही में एक टि्वटर पोस्ट के जरिये विवेक काफी ज्यादा सुर्खियों में आ चुके हैं और इस बात को लेकर यह चर्चा शुरू हो गई है कि वह इन दिनों इंडिया में है या फिर बेंगलुरु में. इसी के साथ साथ वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव देखा जाता है और अक्सर वह अपनी तस्वीर और वीडियोस को भी शेयर करते हुए नजर आते हैं.


Click it and Unblock the Notifications