..................... Cid fame shreya aka janvi chheda chemistry with dayanand shetty know about her - Hindi Filmibeat

जब सीआईडी की श्रेया और इंस्पेक्टर दया को हुआ था एक दूसरे से प्यार, लेकिन अब क्या कर रही है अभिनेत्री

janvi chheda

जानवी छेड़ा टीवी की मशहूर अभिनेत्री जानवी छेड़ा ने कई सारे सीरियल्स में काम किया है और अब वह सब कुछ छोड़-छाड़ कर बिल्कुल आम जिंदगी जी रही हैं। दरअसल साल 1998 में टेलीकास्ट हुए सोनी चैनल पर क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर पर आधारित शो सीआईडी में श्रेया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जानवी छेड़ा आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।

बता दे कि सीआईडी सीरियल तकरीबन टीवी पर 20 सालों तक चला और इसके टीआरपी भी काफी गजब की रही। सीरियल में श्रेया और दया की केमिस्ट्री को भी लोगों ने काफी पसंद किया। जानवी छेड़ा अब 40 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री से दूर अपने फैमिली के साथ में वक्त बिताती है। उन्होंने निशांत गोपालिया के साथ साल 2011 में शादी रचा ली थी।

दरअसल निशांत और जानवी शुरू से ही काफी अच्छे दोस्त थे और रिलेशनशिप में आने के बाद में उन्होंने शादी रचाई थी। अब उनकी एक बेटी भी हो चुकी है और इसका नाम निर्वी गोपालिया है। सोशल मीडिया पर ऐक्ट्रेस अपने पति और बेटी के साथ में तस्वीरों को साझा करती नजर आती है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.5 लाख फॉलोअर्स है।

वैसे तो आपको बता दें कि जानवी ने अपने वक्त में काफी सारे डेली सोप में काम किया है। लेकिन आज वह लाइम लाइट से पूरी तरह दूर हो चुकी है। हालांकि सीआईडी की कास्ट के साथ में वह अक्सर मिलती रहती हैं और गैंग रेस्टोरेंट या फिर किसी दूसरी जगह पर हैंगआउट करती है। जानवी को सीआईडी के अलावा अदालत, माय लॉस्ट होम और बालिका वधू जैसी सीरियल्स में देखा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X