Chunky Pandey का असली जलवा, बॉलीवुड का 'फ्लॉप हीरो', विदेश में जाकर बना सुपरस्टार, 5 साल तक किया राज

Chunky Pandey

Chunky Pandey in Bangladesh: बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे चंकी पांडे ने 1987 में नीलम कोठारी के साथ फिल्म 'आग ही आग' से डेब्यू किया था। इसके बाद 1988 में 'पाप की दुनिया' जैसी मल्टी-स्टारर फिल्मों में भी नजर आए। लेकिन उस दौर में सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान जैसे सितारे तेजी से आगे बढ़ रहे थे। ऐसे में चंकी पांडे को बॉलीवुड में मनचाहा काम नहीं मिल पा रहा था और फिर उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उन्हें स्टारडम दे दिया।

जब चंकी पांडे बॉलीवुड में स्ट्रगल कर रहे थे तो उन्होंने लीग से हटकर कुछ करने की ठानी। उन्होंने बांग्लादेश जाकर अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया। एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने वहां फिल्में साइन कीं। चंकी ने 2018 में एक इंटरव्यू में बताया था- 'उस समय मुझे पैसों की सख्त जरूरत थी। ऑफर अच्छा था और मैंने इसे एक रिस्क की तरह लिया। लेकिन किस्मत ने साथ दिया और मेरी पहली ही फिल्म सुपरहिट हो गई। इसके बाद पांच साल तक मैंने लगातार बांग्लादेश में काम किया।'

बांग्लादेश में छा गए थे चंकी पांडे

1995 से 1997 के बीच चंकी पांडे ने वहां करीब 6 फिल्में कीं और सभी हिट रहीं। इस दौरान वे बांग्लादेश के बड़े सितारों में गिने जाने लगे और वहां उनकी गजब की फैन फॉलोइंग बन गई। वहीं, भारत में 1997 से 2002 के बीच उन्हें सिर्फ छोटे रोल मिले, वो भी लो-बजट फिल्मों जैसे 'तिरछी टोपीवाले' और 'ये है मुंबई मेरी जान' में।

पत्नी की वजह से की भारत वापसी

बांग्लादेश में सुपरस्टार बनने के बाद भी चंकी पांडे ने भारत लौटने का फैसला किया। उनकी पत्नी भावना चाहती थीं कि वे फिर से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाएं। चंकी ने कहा था- 'वापस आने के बाद मुझे सफलता की असली कीमत समझ आई। शुरुआत में मेरे पास कोई ठोस प्लान नहीं था, लेकिन अब समझ चुका था कि सफलता और असफलता का जिम्मेदार इंसान खुद होता है।'

बांग्लादेश और भारतीय फिल्में

गौरतलब है कि बांग्लादेश लंबे समय से भारतीय फिल्मों को रिलीज करने की इजाजत नहीं देता था, क्योंकि वहां की इंडस्ट्री को डर था कि हिंदी फिल्में उनकी फिल्मों की कमाई पर असर डाल सकती हैं। लेकिन साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बांग्लादेश में 50 साल बाद रिलीज होने वाली पहली ऑफिशियल हिंदी फिल्म बनी।

More from Filmibeat

Read more about: chunky pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X