डॉन छोटा राजन की उस एक कॉल ने बर्बाद किया करियर, 6 साल जेल के बाद अब सलमान खान ने हसीना को दी घर में पनाह

Jigna Vora Bigg Boss 17: टेलीविजन का मोस्ट अवेटिड रियलिटी शो 'बिग बॉस' 17 सीजन के साथ लौट चुका है। रविवार को ग्रैंड प्रीमियर के साथ शो की शुरुआत हो चुकी है और इस बार के कंटेस्टेंट्स काफी चर्चाओं में हैं। अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा-नील और रिंकू धवन जैसे सेलेब्स के बीच जो नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं जिग्ना वोरा का। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये जिग्ना वोरा जो सलमान खान के घर में पनाह लेने के बाद हंगामा मचाने के लिए तैयार है...
जिग्ना वोरा एक क्राइम रिपोर्टर है जिन्होंने मुंबई मिरर, फ्री प्रेस जर्नल और मिड डे के लिए काम किया है। फिलहाल जिग्ना बिग बॉस हाउस में एंट्री को लेकर छाई हुई हैं, लेकिन आपको बता दें कि बिग बॉस से पहले भी जिग्ना के चर्चे कम नहीं रहे हैं। जिग्ना जब क्राइम फील्ड की स्टार रिपोर्ट बन चुकी और उनकी करियर पीक पर था तो छोटा राजन की एक कॉल ने उनके करियर पर बड़ा धब्बा लगा दिया और उनका करियर तबाह हो गया।
साल 2011 में पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या की खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। इस हत्या में महिला पत्रकार जिग्ना वोरा का नाम भी सामने आया था। बता दें कि 11 जून, 2011 को पवई के हीरानंदानी में अज्ञात हमलावरों ने ज्योतिर्मय डे की हत्या कर दी थी। इसमें हत्यारों की पहचान अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन से जुड़े सात लोगों के रूप में हुई। शुरुआती जांच के बाद मुंबई पुलिस ने राजन और वोरा पर आरोप लगाया।
बता दें कि साल 2012 में मुंबई पुलिस ने जिग्ना वोरा के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत चार्जशीट दायर की। इसके बाद 6 साल जेल में रहने के बाद जिग्ना वोरा को बाद में जमानत दी गई, 27 जुलाई 2012 में उनको रिहा किया गया। जिग्ना वोरा बताती हैं, "एक समय पर सिटी में जो भी क्राइम होता था, सबसे पहले फोन मुझे आता था। एक टाइम ऐसा आया, जब मैं खुद ब्रेकिंग न्यूज बन गई और इन्हीं न्यूज ने मेरी जिंदगी बदल दी।" जिग्ना का एक बेटा है। वो बिग बॉस में आने से पहले स्प्रीच्यूल कोच और टैरो कार्ड रिडर की तरह काम कर रही थीं।
जिग्ना वोरा का जन्म 1974 में हुआ था। पूर्व पत्रकार और लेखक हैं। कुछ समय पहले नेटफ्लिक्स की 'स्कूप' सीरीज में भी जिग्ना के जीवन पर आधारित कहानी दिखाई गई थी। स्कूप वेब सीरीज में करिश्मा पन्ना ने काम किया था। Imdb की रेटिंग के मुताबिक स्कूप वेब सीरीज को 7.6 रेटिंग मिली है। करिश्मा तन्ना के साथ-साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, हरमन बावेजा और प्रोसेनजीत चटर्जी ने स्कूप वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाई थी।
जिग्ना वोरा अब बिग बॉस 17 में आ गई हैं जिससे साफ है कि उनका लाइफ पटरी पर तो वापस आ गई है। इस शो में फैंस उनको रियल लाइफ में वह कैसी है जान सकेंगे। वहीं टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और उनके पति नील भट्ट भी आ गए हैं। ये दोनों भी कपल भी घर में चले गए हैं। शो में जाने वाला अगला कपल ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार है। बिग बॉस 17 शुरू हो गया है। इस बार लोग यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि यह सीजन कैसा होगा।


Click it and Unblock the Notifications