श्रीदेवी के साथ काले कपड़ों में नजर आ रहा लड़का है सुपरस्टार का बेटा, बॉलीवुड पर चलता है मां का राज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सारे किस्से ऐसे हैं जो कि आज के वक्त में कहानियों के रूप में फिल्मी गलियारों में फैलते हैं। फ्रेंड्स भी बॉलीवुड के दिलचस्प किस्सों को सुनने के लिए काफी ज्यादा बेकरार बने रहते हैं। कई बार तो फिल्मी सितारों की तस्वीर और सोशल मीडिया पोस्ट भी जमकर वायरल हो जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी तस्वीर दिखाने वाले हैं जो की खूब तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को भी देखा जा रहा है। श्रीदेवी को बॉलीवुड की फर्स्ट लेडी सुपरस्टार माना जाता है। लेकिन उनके साथ में खड़े हुए शख्स को बहुत ही कम लोग पहचान पा रहे हैं।
वायरल हो रही है बेहद पुरानी तस्वीर
वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा रहा है कि श्रीदेवी ने साड़ी पहन रखी है और लेफ्ट साइड में वह खड़ी हुई है। उनके साथ में राइट साइड में रमेश सिप्पी खड़े हुए नजर आए। लेकिन दोनों के बीच में जो लड़का खड़ा हुआ नजर आ रहा है वह बॉलीवुड के दिग्गज कोरियोग्राफर का बेटा माना जाता है। अगर आप इनको अभी तक नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि ब्लैक कपड़ों में नजर आ रहा है शख्स और कोई नहीं बल्कि दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान का बेटा अमित है।
श्रीदेवी के साथ में खड़ा हुआ कौन है शख्स
वायरल हो रही इस तस्वीर के कैप्शन में यह भी बताया गया है कि ये तस्वीर 'वो कौन है' के मुहूर्त की है और इस समय सरोज खान के बेटे अमित ने भी इस फिल्म में काम किया था। इसी के साथ में यह भी बताया गया है कि श्रीदेवी के साथ में चश्मे में दिखाई देने वाले शख्स बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक रमेश सिप्पी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











