13 की उम्र में शादी, 14 की उम्र में मां, सरोज खान की शादी और फैमिली- जिंदगी में दर्दनाक मोड़
पूरे बॉलीवुड को दशकों से अपनी उंगली पर नचाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं। कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई के ब्रांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांसे ली। सरोज खान जिन्हें बड़े बड़े सितारे गुरु व मास्टर जी के नाम से पुकारते थे। हर बड़ा स्टार उनकी कला का सम्मान करता था। लेकिन सरोज खान की पर्सनल लाइफ तमाम दर्द से भरी थीं। शायद जिससे बहुत कम लोग ही रूबरू होंगे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि, सरोज खान की शादी महज 13 साल में खुद से 28 साल बड़े शख्स के साथ हुई। उन्होंने निजी जिंदगी में तमाम दुख देखें लेकिन उन्होंने अपने काम पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। करीब 2000 से भी ज्यादा गाने सरोज खान ने निर्देशित किए।
माधुरी दीक्षित, शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी से लेकर तमाम सितारों ने उन्हें अलविदा कहा और दुख जताया। बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है जिसकी कमी अब सदा के लिए रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications











