'रोटी अल्लाह देता है, तू नहीं...' जब इस खान ने डंके की चोट पर सलमान खान से लिया पंगा

Salman khan saroj khan fight

बॉलीवुड में जब भी डांस की बात आती है तो सरोज खान का नाम ना लिया जाए ऐसा हो ही नहीं सकता है। सरोज खान ने एक बेहतरीन कोरियोग्राफर की भूमिका निभाई और इतना ही नहीं मशहूर अभिनेत्रियों को खूब अपने इशारों पर नचाया। लेकिन इसी बीच उन्हीं से जुड़ा हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल इस वीडियो के अंदर सरोज खान,सलमान खान और उनके बीच की तल्खी का जिक्र करते हुए देखी जा सकती हैं।

सरोज और सलमान में हुई थी लड़ाई

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1994 में आई सुपरहिट फिल्म 'अंदाज अपना अपना' फिल्म रिलीज होने के बाद सलमान और सरोज ने कभी भी साथ मिलकर काम नहीं किया। लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होंगे जिन्होंने इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की होगी। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि सरोज खान और सलमान खान के बीच तल्खी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उन्होंने उसके बाद कभी भी साथ में काम नहीं किया। तो चलिए जानते हैं क्या है यह वायरल हो रहा वीडियो...

सलमान खान ने सरोज खान के साथ काम करने से किया इनकार

वायरल हो रही वीडियो में सरोज खान कहती हुई सुनाई देती है कि वह यानी कि सलमान खान मेरे पास आते हैं और मुझे गाली देते हुए कहते हैं कि जब मैं टॉप का एक्टर बन जाऊंगा तो मैं तुम्हारे साथ कभी भी काम नहीं करूंगा। दरअसल आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना अपना में सरोज खान को बतौर कोरियोग्राफर काम करने के लिए रखा गया था। जिसमें वह एक गाने के शूट के दौरान आमिर खान को जहां स्टार्स वाले स्टेप दिए गए। तो वहीं सलमान खान को गले में ढोलक पकड़ा दी। कहा तो ये भी जाता है कि सरोज खान की इसी बात से सलमान खान नाराज हो जाते हैं।

सरोज खान ने सलमान खान को कहा सॉरी

सरोज खान ने इसी पर जवाब देते हुए कहा था कि जो मुझे डायरेक्टर ने करने के लिए कहा था मैंने सलमान के साथ वही किया। आपको अच्छा नहीं लगा तो उसके लिए मैं माफी चाहती हूं। आप मेरे साथ काम नहीं करेंगे, रोटी अल्लाह देता है तू नहीं देता है। इसी के साथ आपको बता दें कि सलमान खान को यह बात इतनी ज्यादा बुरी लग गई थी कि सरोज खान के साथ वह दोबारा कभी भी काम करने के लिए माने ही नहीं। लेकिन बीते 2020 में सरोज खान की मृत्यु हो गई।

More from Filmibeat

Read more about: saroj khan salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X