बूढ़ी हो गई हो अब शादी बच्चों क्यों करने, जब हसीना को लोग देने लगे ऐसे ताने,फिर तीन बच्चों को एक साथ दिया जन्म

मल्टी टैलेंटेड कोरियोग्राफर फराह खान ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कदम रखा है. सोशल मीडिया पर आते ही फराह खान ने हर महिला के लिए एक पावरफुल नोट लिखा है. फराह खान ने सामांथा रूथ प्रभु का एक ऐड वीडियो शेयर किया है. फराह खान इस मौके पर अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे लोगों ने उन्हें एक महिला होने के नाते नीचा दिखाने की कोशिश की थी.
फराह खान ने बताया कि लोगों ने उनके काम, शादी और बच्चों के बारे में मजाक उड़ाया और क्या-क्या नहीं कहा था. फराह खान ने बताया कि मैं यहां हूं, और मैंने यह सब सहा है. मैंने यह नहीं सुना कि समाज मेरे बारे में क्या कहता है, लेकिन मैंने कड़ी मेहनत की है.
इंस्टाग्राम पोस्ट में फराह खान ने कहा कि कैसे उन्हें 40 की उम्र में शादी करने के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और महिलाएं एक्शन फिल्में नहीं बना सकती, इस तरह के ताने भी सुनने को मिले थे. पोस्ट में सामांथा रूथ प्रभु के ऐड को दिखाया गया है, जिसमें वह उन सभी भद्दे कमेंट को पीछे छोड़ती है, जो जीवन में औरतों के रास्ते में रुकावट बनते हैं. कुछ अनचाही सलाहों को याद करते हुए फराह खान ने आगे लिखा कि आप एक कोरियोग्राफर की तरह कपड़े नहीं पहनती है, इस तरह के कमेंट मुझे अक्सर सुनाई पड़ते थे. फराह खान स्वभाव से काफी फनी है, वह अक्सर मस्ती भरे वीडियोस बनाती रहती है.
फराह समाज की सोच से काफी ऊपर उठी और खुद का सुनहरा कैरियर बनाकर शादी की और 3 बच्चे को जन्म दिया. फिलहाल फराह खान मोस्ट पॉपुलर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर बनकर अपने पति और बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी गुजार रही है. फराह खान की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने छोटी उम्र के लड़के से शादी रचाई थी, जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. सोशल मीडिया पर कदम रखकर फराह खान ने कैप्शन में उन्हें बड़ी उम्र में शादी और बच्चे करने को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है.


Click it and Unblock the Notifications