3 बार ठुकराया एयर होस्टेस का ऑफर, 13 साल में टूट गई शादी, 47 साल की एक्ट्रेस हैं एक बच्चे की मां

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने साल 2005 में क्राईम ड्रामा फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था. इतना ही नहीं आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया था. इतना ही नहीं इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय की वजह से एक्ट्रेस को 'बॉलीवुड मूवी अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू' भी हासिल हुआ था.
चित्रांगदा ने 3 साल का लिया लंबा ब्रेक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुधीर मिश्रा का हाथ थामे हुए चित्रांगदा सिंह ने इंडस्ट्री में कदम रखा और एक बेहतरीन अभिनेत्री उभर कर आई. एक्ट्रेस ने 'कल: यस्टरडे एंड टुमारो' में भी काम किया था. लेकिन एक्ट्रेस की दूसरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरी तरीके से फ्लॉप चली गई. दूसरी फिल्म फ्लॉप हो जाने के बाद में एक्ट्रेस के कॉन्फिडेंस लेवल पर काफी ज्यादा बुरा असर देखने को मिला. इस फिल्म के तुरंत बाद उन्होंने 3 साल का लंबा ब्रेक ले लिया. इसके बाद साल 2008 तक वह पर्दे से दूरी बनाए रही. उन्होंने बाद में निर्देशक ओनर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सॉरी भाई' से सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से कम बैक किया.
एक्ट्रेस का तीसरी बार कमबैक हुआ सफल
संजय सूरी के साथ में एक्ट्रेस की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरी तरीके से पिट गई. अपनी फिल्म फ्लॉप हो जाने के बाद में एक्ट्रेस एक बार फिर से फिल्मों से दूरी बनती हुई नजर आई. बता दे कि चित्रांगदा सिंह के फ्लॉप करियर के पीछे की सबसे बड़ी वजह उनके कई सालों तक फिल्मों से दूरी बनाए रहने को बताया जाता है. लेकिन एक बार फिर से साल 2011 में एक्ट्रेस ने सुधीर मिश्रा के साथ में फ़िल्म 'ये साली जिंदगी' से इंडस्ट्री में कमबैक किया. एक्ट्रेस की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल कर पाई.
तीन बार मिला एयर होस्टेस बनने का मौका
जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्मों में डेब्यू से पहले चित्रांगदा सिंह एक मशहूर मॉडल हुआ करती थी. खबरों के अनुसार उन्हें तीन बार एयर होस्टेस बनने के लिए ऑफर आया और उन्होंने इसको ठुकरा दिया. वह मॉडलिंग से पहचान बनाने के बाद में फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करना चाहती थी. लेकिन अचानक से उनका फिल्मी करियर डगमगा गया.
चित्रांगदा सिंह की पर्सनल लाइफ
अगर हम चित्रांगदा सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह भी काफी ज्यादा उथल-पुथल भरी रही. उन्होंने ज्योति रंधावा के साथ में शादी रचाई और साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था. दोनों का एक बेटा भी है और आपको बता दें कि 2014 से एक्ट्रेस पूरी तरीके से सिंगल है. अब वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी रही है. एक्ट्रेस को आखरी बार सारा अली खान और विक्रांत मैसी के साथ में 'गैसलाइट' फिल्म में देखा गया.


Click it and Unblock the Notifications











