इस टॉप पॉलिटिशयन के साथ इंटीमेट सीन कर चुकी हैं कंगना रनौत, बोले- अच्छा है छोड़ दी वरना...

Chirag Paswan kangana ranaut

चिराग पासवान आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह लोग जनशक्ति पार्टी यानी कि रामविलास के अध्यक्ष भी हैं। इसी के अलावा आपको बता दें कि इन दिनों वह लोकसभा चुनावों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन इस समय बिहार में वह किसके साथ और कितनी सीटों पर लड़ने वाले हैं इसको लेकर अभी तक पूरी पुष्टि नहीं हो पाई है।

दिवंगत नेता रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भारतीय राजनीति में बहुत ही जाने-माने नाम बन चुके हैं। हालांकि बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। दरअसल चिराग पासवान ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म मिले ना मिले हम में काम किया था और अपना फ़िल्मी करियर शुरू किया था।

चिराग पासवान ने अपनी डेब्यू फिल्म में कंगना रनौत के साथ में काम किया था। उनके अलावा इस फिल्म में पूनम ढिल्लों, सागरिका घाटगे और नीरू बाजवा के अलावा कबीर बेदी जैसे सितारे भी नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी तनवीर खान ने किया था और बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई थी। कुछ खबरों के अनुसार इस फिल्म ने 97 लाख का कलेक्शन किया था।

हालांकि चिराग पासवान अपनी डेब्यू फिल्म के बाद किसी और फिल्म में नजर नहीं आए। जब उनसे सवाल किया गया कि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री क्यों छोड़ी तो उन्होंने जवाब में कहा कि मैंने नहीं छोड़ी है बॉलीवुड ने मुझे छोड़ दिया है। चिराग ने अपनी फिल्म पर बात करते हुए कहा था कि मुझे ऐसा लगता है कि मैं इसके लिए बना नहीं था।

चिराग पासवान ने कंगना रनौत को लेकर आगे यह भी कहा कि यह शुक्र है कि मैंने यह फिल्म पहले की और अगर आज कर रहा होता तो नेपोटिज्म को लेकर रोज मेरी क्लास लगाई जाती। हालांकि आपको बता दें कि अब चिराग पासवान राजनीति के तरफ रुख कर चुके हैं और उन्होंने बॉलीवुड से सारे नाते तोड़ दिए हैं।

Read more about: chirag paswan kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X