Children's Day: ऋतिक, आलिया से लेकर नीतू कपूर, स्टार्स जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया था जबरदस्त डेब्यू

children-s-day-hrithik-roshan-alia-bhatt-neetu-kapoor-bollywood-stars-who-made-debut-as-child-artist

बाल दिवस हर साल 14 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। बॉलीवुड की बात करें तो आज हम उन सुपरस्टार्स को याद कर रहे हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में फिल्मों में काम किया था और काफी चर्चित रहे। आज भले ही वो सब अपने संजीदा अभिनय, एक्शन और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं.. लेकिन उनके बाल किरदारों को आज भी याद किया जाता है।

ऋतिक रोशन, आमिर खान, कुणाल खेमू, उर्मिला मातोंडकर आदि कई स्टार्स के नाम इस लिस्ट में जुड़े हैं। कई बाल कलाकारों ने आगे चलकर फिल्म इंडस्ट्री से नाता तोड़ दिया। जबकि कुछ जुड़े रहे और सालों बाद बतौर मेनलीड एक्टर/ एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू लिया। फैंस इन्हें देखकर हैरत में रह गए, वहीं एक इमोशनल जुड़ाव भी बना रहा।

जानें बॉलीवुड के ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में जो सालों पहले बच्चे बनकर फिल्मों में नजर आए थे और वे आज से जाने-माने सेलेब्रिटीज में शामिल हैं।

श्रीदेवी

श्रीदेवी

श्रीदेवी ने 1969 में आई फिल्म 'तुनैवन' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। जिसके बाद वे 1979 में आई फिल्म सोलहवां सावन से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया।

नीतू सिंह

नीतू सिंह

नीतू सिंह पहली बार 1966 में आई फिल्म 'सूरज' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दिखाई दी थीं।बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नीतू कपूर बहुत सफल रही थीं। बाद में वो फिल्म 'हीरालाल पन्नालाल' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं।

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर

1970 में ऋषि कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में काम किया। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वे पहली बार बतौर लीड एक्टर फिल्म 'बॉबी' में दिखाई दिए थे।

शशि कपूर

शशि कपूर

शशि कपूर ने फिल्म 1948 में पहली बार फिल्म आग में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दिखाई दिए थे। बाद में वे 1961 में आई फिल्म 'धरमपुत्र' में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए।

उर्मिला मातोंडकर, जुगल हंसराज

उर्मिला मातोंडकर, जुगल हंसराज

उर्मिला मातोंडकर और जुगल हंसराज फिल्म 'मासूम' में नसीरूद्दीन शाह के बच्चों के किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म 1983 में आई थी और आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे चहेती फिल्मों में शामिल है।

संजय दत्त

संजय दत्त

संजय दत्त ने 1972 में फिल्म 'रेश्मा और शेरा' में काम किया था। वहीं बाद में उन्होंने 'रॉकी' से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया.. और आगे चलकर बॉलीवुड के सुपरस्टार बने।

आमिर खान

आमिर खान

1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' में आमिर खान बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दिखाई दिए थे। जिसके बाद उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म 'होली' में काम किया था..

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकीं आलिया भट्ट ने 1999 में आई फिल्म संघर्ष में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया था। बाद में 2012 में उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' में काम किया है।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन 1986 में आई फिल्म भगवान दादा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। उसके बाद बतौर लीड एक्टर 2000 में आई फिल्म 'कहो न प्यार है' में दिखाई दिए और रातोंरात बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए।

कुणाल खेमू

कुणाल खेमू

कुणाल खेमू बहुत ही फेमस बाल कलाकार रह चुके हैं। ज़ख्म, राजा हिंदुस्तानी, हम हैं राही प्यार के, भाई जैसी फिल्मों में वो नज़र आए थे। बाद में उन्होंने फिल्म 'कलयुग' से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में एंट्री ली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X