बाल दिवस 2020-ऋतिक से लेकर संजय दत्त, स्टार्स जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया था जबरदस्त डेब्यू
दिवाली के साथ साथ आज बाल दिवस भी है। जो कि हर साल 14 नवंबर को जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। बॉलीवुड की बात करें तो आज हम उन सुपरस्टार्स को याद कर रहे हैं, जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में फिल्मों में काम किया था और काफी चर्चित रहे। उनके बाल किरदारों को आज भी याद किया जाता है। ऋतिक रोशन, आमिर खान, कुणाल खेमू, उर्मिला मातोंडकर आदि कई स्टार्स के नाम इस लिस्ट में जुड़े हैं।
कई बाल कलाकारों ने आगे चलकर फिल्म इंडस्ट्री से नाता तोड़ दिया। जबकि कुछ जुड़े रहे और सालों बाद बतौर मेनलीड एक्टर/ एक्ट्रेस फिल्मों में डेब्यू लिया। फैंस इन्हें देखकर हैरत में रह गए, वहीं एक इमोशनल जुड़ाव भी बना रहा।

जानें बॉलीवुड के ऐसे ही सुपरस्टार्स के बारे में जो सालों पहले बच्चे बनकर फिल्मों में नजर आए थे और वे आज से जाने-माने सेलेब्रिटीज में शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











