बचपन में बेहद क्यूट थीं परिणीति चोपड़ा, वायरल हुईं PICS आपका भी जीत लेगी दिल
22 अक्टूबर 1988 को अंबाला में जन्मीं परिणीति चोपड़ा आज के समय में टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं। प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा बचपन से ही बेहद क्यूट हैं। इस बात को साबित करने के लिए उनकी तस्वीरें ही काफी हैं। आज भी परिणीति चोपड़ा की ये तस्वीरें देख आप यही कहेंगे कि वह कितनी क्यूट थीं। इन तस्वीरों को कई बार खुद परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।
परिणीति चोपड़ा उन यंग एक्ट्रेस में शुमार हैं जिन्होंने नेशनल अवॉर्ड अपनी जबरदस्त एक्टिंग के चलते हासिल किया है। उन्हें इश्कजादे के लिए ये अवॉर्ड मिला था। वहीं वह तमाम फिल्मफेयर और जीने सिने जैसे अवॉर्ड्स भी हासिल कर चुकी हैं।
परिणीति चोपड़ा की निजी जिंदगी की बात करें तो उनके पिता बिजनेस मैन रहे हैं। परिणीति को प्यार से परी कहा जाता है और उनके दो भाई भी हैं। परिणीति चोपड़ा की प्रियंका चोपड़ा और मीरा चोपड़ा कजिन बहनें हैं।


Click it and Unblock the Notifications