कभी पैसे बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट के पास सोया था ये बच्चा... अब बॉलीवुड में चलता है इनका सिक्का

बॉलीवुड सितारे बहुत ही मेहनत करके इस मुकाम तक पहुंचते हैं कि एक जाना माना चेहरा बन जाते हैं। इतना ही नहीं मशहूर सितारे जो आज अपने नाम से ही जाने जाते हैं उन्होंने अपने जीवन में काफी दुख दर्द सहने पड़े। तब जाकर उन्हें यह शोहरत हासिल हुई। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ही सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं जो कि रियल लाइफ हीरो भी है। जिन्होंने महामारी के दौरान जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की काफी मदद की।
महामारी में हज़ारों लोगों को सुरक्षित पहुंचाया घर
इसी बीच आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीरें तेजी से वायरल हो जाती हैं। लेकिन अब रियल लाइफ हीरो कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता की बचपन की तस्वीर वायरल हो रही है। जिन्होंने महामारी के समय लोगों को सुरक्षित अपने घर पहुंचाया। जी हां आप सही समझ रहे हैं हम बात कर रहे हैं सोनू सूद की। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें टीशर्ट और निक्कर पहने हुए एक छोटा सा बच्चा नजर आ रहा है। इसी के साथ इस तस्वीर में उनके माता-पिता और एक बड़ी बहन भी देखी जा सकती है।
पैसे बचाने के लिए ट्रैन की टॉयलेट के पास सोकर किया सफर
सोनू सूद की इस बचपन की तस्वीर में उनके साथ में उनकी मां सरोज सूद और पिता शक्ति सूद के साथ साथ उनकी बड़ी बहन मोनिका सूद भी नजर आ रही है। बता दें कि सोनू सूद ने अपनी जिंदगी में काफी दुख झेले। उनकी 1996 में तेलुगु लड़की सोनाली सूद के साथ में शादी हो गई थी। जिन से उनको दो बेटे ईशान सूद और अयान सूद हुए। कुछ खबरों की मानें तो सोनू सूद मुंबई सिर्फ ₹5000 लेकर आए और काफी मेहनत करके एक अलग पहचान बनाई। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि वह उन दिनों पिता के पैसे बचाने के लिए ट्रेन की टॉयलेट के पास होकर सफर करते थे।


Click it and Unblock the Notifications