Dhurandhar Cast: Rehman Dakait का छोटा बेटा? बिहार का ये सितारा 3 साल की उम्र से कर रहा है एक्टिंग

Dhuranhar Rahman Daikat Son: फिल्म धुरंधर इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। खासतौर पर रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना का एक डायलॉग- "रहमान डकैत की दी हुई मौत बड़ी कसाई जैसी होती है"-फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। अक्षय खन्ना की दमदार अदाकारी को लेकर दर्शक न सिर्फ तारीफ कर रहे हैं, बल्कि उनके लिए नेशनल अवॉर्ड और ऑस्कर तक की मांग उठने लगी है।

Rehman Dakait

14 साल का है कलाकार

फिल्म की कहानी में रहमान डकैत के दो बेटे दिखाए गए हैं। इनमें छोटे बेटे फैसल डकैत का किरदार एक युवा कलाकार ने निभाया है, जो अपने सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा। यह भूमिका निभाने वाले कलाकार हैं बिहार के भोजपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले 14 वर्षीय अजिंक्य मिश्रा।

फैसल दकैत का किरदार शुरुआत में ज्यादा मुखर नहीं दिखता, लेकिन बड़े भाई की हत्या के बाद उसकी भूमिका अहम हो जाती है और यहीं से कहानी में उसका प्रभाव नजर आने लगता है। इतनी कम उम्र में इतनी गंभीर भूमिका को प्रभावशाली ढंग से निभाने पर अजिंक्य की खूब सराहना हो रही है।

जाने-माने चाइल्ड आर्टिस्ट

अजिंक्य मिश्रा भले ही उम्र में छोटे हों, लेकिन इंडस्ट्री में उनकी पहचान तेजी से बन रही है। वे पिछले करीब तीन वर्षों से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं और अब एक जाने-माने चाइल्ड आर्टिस्ट बन चुके हैं। उनके करियर की शुरुआत उनके पिता के सहयोग से हुई, जिन्होंने उन्हें एक एक्टिंग स्कूल में दाखिल कराया। इसके बाद अजिंक्य को लगातार विज्ञापनों में काम मिलने लगा।

टीवी की दुनिया में उन्हें असली पहचान ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो 'दिल तो हैप्पी है जी' में मुख्य भूमिका निभाने से मिली। इसके अलावा वे 'इश्क सुभान अल्लाह' में एक डॉक्टर के बचपन का किरदार निभा चुके हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ज़ी टीवी ने साल 2019 में उन्हें सम्मानित भी किया था।

50 से अधिक टीवी विज्ञापनों में किया काम

अब तक अजिंक्य 50 से अधिक टीवी विज्ञापनों में नजर आ चुके हैं। वे पंकज त्रिपाठी के साथ हुंडई के विज्ञापन और रणवीर सिंह के साथ एक पेन ब्रांड के प्रचार में भी दिखाई दे चुके हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई कुणाल खेमू की वेब सीरीज़ 'सिंगल पापा' में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

पढ़ाई की बात करें तो अजिंक्य मुंबई के विरार स्थित एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र हैं। वे पढ़ाई के साथ-साथ एक्टिंग और मॉडलिंग को भी संतुलन के साथ संभाल रहे हैं। फिलहाल उन पर अकादमिक दबाव कम है, लेकिन काम के मोर्चे पर वे काफी व्यस्त हैं।

आने वाले समय में अजिंक्य के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'मर्सी', सिद्धार्थ रॉय कपूर की अमेज़न प्राइम वेब सीरीज़ 'तीन कौवे', और अभिनेत्री काजोल के साथ केलॉग्स का एक विज्ञापन शामिल है। कम उम्र में इतना मजबूत पोर्टफोलियो अजिंक्य मिश्रा को भविष्य का बड़ा सितारा बनाता नजर आ रहा है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X