Chhava के इस एक्टर ने माली बनकर आश्रम में किया काम, पिता के नक्शे कदमों पर चलकर लिया बड़ा फैसला!

Akshay Khanna

Akshay Khanna Followed His Father Vinod Khanna: अक्षय खन्ना बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि 90 के दशक में उन्होंने काफी सारी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। उनकी जबरदस्त अदाकारी और कॉमिक टाइमिंग भी दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की गई। लेकिन हाल ही में अक्षय खन्ना को काफी लंबे समय के बाद विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में देखा गया।

इस फिल्म में अक्षय खन्ना को खूंखार औरंगजेब के किरदार में देखा गया और इसमें उनकी अदाकारी भी काफी ज्यादा बेहतरीन दिखाई दी। उनके किरदार को दर्शकों द्वारा खूब तारीफ भी मिली। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि अक्षय खन्ना भी अपने पिता विनोद खन्ना की तरह ही दुनियादारी से संन्यास ले चुके हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षय खन्ना ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने हमेशा ही अपने पिता विनोद खन्ना को फॉलो किया है। बताते चलें कि जब अक्षय सिर्फ पांच या 6 साल के थे तो विनोद खन्ना सब कुछ त्याग कर ओशो आश्रम चले गए थे। वहां जाकर उन्होंने संन्यास ले लिया था।

अक्षय खन्ना ने ऋचा अनिरुद्ध के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह भी ओशो के आश्रम में रहकर माली का काम करके आए हैं। उन्होंने कहा था कि "मैं हमेशा से ही अपने पिता को फॉलो करता आया हूं और मेरे पिताजी एक्टर बने तो मैं भी एक्टर बन गया था। मेरे पिताजी जब अमेरिका ओशो गए थे तो आपको ही पता है कि आश्रम में वह क्या बन कर रहे।"

अक्षय खन्ना ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरे पिता ने माली का काम किया था। आश्रम में कुछ लोग किचन में काम किया करते थे और कुछ लोग ड्राइवर बनकर। लेकिन मेरे पिता का काम माली का था।" लेकिन जब अभिनेता से पूछा गया कि आप अपने पिताजी को फॉलो करते हैं तो वह कहते हैं कि "हां मैं बहुत ही अच्छे तरीके से उनको फॉलो करता हूं।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षय खन्ना के पिता यानी कि विनोद खन्ना बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार रह चुके हैं। विनोद खन्ना ने अपने करियर में काफी लाजवाब फिल्में दी है और साल 2017 में उनकी मृत्यु हो गई थी। विनोद खन्ना के चार बच्चे हैं जिसमें से एक अक्षय खन्ना भी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: chhava akshay khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X