OMG..रिलीज से पहले इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बना लिया रिकॉर्ड.. विदेश में हो गई है सुपरहिट..
इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड को लेकर लेखक चेतन भगत ने एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने कहा कि अपने स्टोरी लाइन के कारण इस फिल्म ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
इस साल की रोमांटिक फिल्मों की फेहरिस्त में हाफ गर्लफ्रेंड का नाम सबसे ऊपर है। हाल ही में इस फिल्म के लार्ज स्केल पर किए गए क्लाइमेक्स की शूटिंग चर्चा जोरों पर रही।
अपनी रिलीज के तकरीबन 10 वीक पहले इस फिल्म ने एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। जी हां, इसकी जानकारी खुद लेखक चेतन भगत ने दी है। चेतन भगत की नॉवेल हाफ गर्लफ्रेंड पर यह फिल्म आधारित है।
चेतन ने फिल्म के इस नए रिकॉर्ड पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि हाफ गर्लफ्रेंड भारत की ऐसी पहली फिल्म है जिसे न्यूयार्क के यूएम हेडक्वार्टर में अंदर शूटिंग करने की इजाजत मिली है। उन्होंने यह जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी।

साथ में यह भी लिखा कि इसकी वजह फिल्म में शिक्षा पर दिखाया गया एक प्रमुख पहलू है। जिसकी वजह से उन्हें यह मौका मिला है। गौरतलब है कि हेडक्वार्टर के अंदर शूटिंग करने के लिए फिल्म की टीम को पूरी जांच पड़ताल करने के बाद अंदर जाने की मंजूरी मिली।
बहरहाल फिल्म से जुडी ऐसी एक नहीं कई बातें हैं, जो इस फिल्म को दूसरी रोमांटिक फिल्मों से अलग बनती है। इस फिल्म ने ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनका आपके लिए जानना बेहद जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications











