चेन्नई एक्सप्रेस के सात साल - शाहरूख खान ने ईद और 15 अगस्त दोनों रिकॉर्ड एक साथ धराशाई किए
रोहित शेट्टी की शाहरूख खान - दीपिका पादुकोण स्टारर चेन्नई एक्सप्रेस 8 अगस्त को ओवरसीज़ और 9 अगस्त को भारत में रिलीज़ हुई थी। फिल्म की रिलीज़ को 7 साल पूरे हो चुके हैं। दिलचस्प था कि इस ईद रिलीज़ फिल्म ने सलमान के सारी ईद रिकॉर्ड्स धराशाई किए थे।
वहीं फिल्म ने ऐसा धमाल मचाया था कि अगले हफ्ते के स्वतंत्रता दिवस पर भी शाहरूख खान का रोमांस और कॉमेडी ही हावी रहा। फिल्म ने स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर भी जमकर कमाई की।

हालांकि 15 अगस्त को 2013 में रिलीज़ हुई थी अक्षय कुमार की वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। शाहरूख खान की चेन्नई एक्सप्रेस के रंग में सब फीका पड़ गया।
चेन्नई एक्सप्रेस काफी मायनों में दिलचस्प थी। पहली बार रोहित शेट्टी अजय देवगन का साथ छोड़कर किसी और के साथ फिल्म बना रहे थे। वहीं फिल्म में दीपिका और शाहरूख 6 साल बाद एक साथ लौटे थे। देखिए फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाया था।


Click it and Unblock the Notifications











