चारू असोपा ने पति राजीव सेन पर प्रेग्नेंसी के दौरान चीटिंग करने का लगाया आरोप, बताया कैसे खुली थी पोल

चारू असोपा और राजीव सेन इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों एक दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। वहीं, चारू असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन पर कई आरोप लगाए हैं। चारू असोपा पिछले दिनों अपने होम टाउन भीलवाड़ा में थीं। दोनों ने अपने रिश्ते को ठीक करने की कोशिश की थी और साथ रहने का मन बनाया था लेकिन, एक महीने से कम समय में दोनों फिर से अलग हो गए।
चारू असोपा ने हाल में दिए अपने इंटरव्यू में राजीव सेन को लेकर बड़ा खुलासा किया है और कहा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान राजीव सेन ने उन्हें धोखा दिया था। चारू असोपा ने कहा है कि, जब वो प्रेग्नेंट थीं तो राजीव सेन सुबह 11 बजे से रात के 11 बजे रात तक घर पर नहीं रहते थे। लेकिन, एक दिन उन्हें बैग में कुछ ऐसा मिला था जिससे उन्हें पता चल गया कि, उन्हें रिश्ते में धोखा मिल रहा है।
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा- वह सुबह 11 बजे गोरेगांव ईस्ट से बांद्रा में अपने जिम के लिए निकल जाते थे और रात को लगभग 11 बजे घर लौटते थे। कभी-कभी 7, 8, या 9 बजे लेकिन जब मैंने उनसे पूछा कि उन्हें इतना समय क्यों लगता है, तो वो कहते थे- 'जब मैं मैप्स पर ट्रैफिक देखता हूं, तो मैं बांद्रा कैफे में कॉफी पीता हूं और ट्रैफिक स्लो होने का इंतजार करता हूं, और फिर मैं घर के लिए निकलता हूं।'
उन्होंने आगे कहा- बिना बताए राजीव दिल्ली भी चले जाते थे। लेकिन, जब मैं कुछ सामान शिफ्ट कर रही थी तो मुझे बैग में कुछ ऐसा मिला था जिसकी वजह से मुझे समझ आ गया कि मेरे साथ धोखा हो रहा है।' चारू असोपा ने ये भी कहा कि, ये बात उन्होंने पूरे परिवार को बताई थी। मैं सोचती थी मैं, यहां नहीं रहूंगी लेकिन, मैं हमेशा मैंने उन्हें मौका दिया और 3.5 साल बरबाद कर दिया।'


Click it and Unblock the Notifications











