..................... Chandni Chowk to China Hollywood producer had invest 62 crore rupees film was flopped - Hindi Filmibeat

2009 में बनी इस फ़िल्म पर हॉलीवुड प्रोड्यूसर ने पानी की तरह बहाया पैसा, डायरेक्टर पर लगा फ्लॉप का टैग

Chandni Chowk to China Akshay Kumar

कई बार छोटे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती है और बिग बजट की फिल्में फिसड्डी साबित होती है। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें हॉलीवुड प्रोड्यूसर ने पानी की तरह पैसा बहाया और वह कंगाली की कगार पर आ गया। दरअसल जिस फिल्म में इस प्रोड्यूसर ने पैसा लगाया था वह और कोई नहीं बल्कि अक्षय कुमार की चांदनी चौक टू चाइना फिल्म थी।

अक्षय कुमार की चांदनी चौक टू चाइना फिल्म को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया था। इसमें एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण लीड किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म में हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर वार्नर ब्रॉस ने 62 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट किया था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल साबित नहीं हुई। इस फिल्म के फ्लॉप हो जाने के बाद में हॉलीवुड डायरेक्टर ने कभी भी बॉलीवुड की तरफ मुड़कर नहीं देखा।

चांदनी चौक टू चाइना फिल्म रिलीज होते ही फ्लॉप साबित हुई थी। यह दर्शकों के बीच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। खबरों के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ के बजट में बनकर इसने भारत में सिर्फ 40 करोड़ की कमाई की थी। इसी के चलते सुपरहिट डायरेक्टर निखिल के दामन पर भी फ्लॉप का टैग लग गया था। लेकिन फिर निखिल और अक्षय की दोस्ती हुई थी। जिससे कि एक्टर ने निखिल की मदद भी की। आगे जाकर निखिल और अक्षय कुमार ने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया। इस फिल्म के गाने काफी ज्यादा पसंद किए गए थे और इसके बावजूद भी यह फ्लॉप साबित हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X