Chand Burke- मशहूर अदाकारा थीं रणवीर सिंह की दादी, 40 के दशक में लोग कहते थे 'डांसिंग लिली'

रणवीर सिंह इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और वो इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैँ। किसी भी फिल्म में उनका होना दमदार अभिनय और बेहतरीन कहानी की गारंटी माना जाता है। लेकिन इस वक्त एक चौकाने वाली खबर उन लोगों के लिए आ रही है जो कि रणवीर सिंह आउटसाइडर मानते हैं।
दरअसल रणवीर सिंह के घर से पहले भी एक अभिनेत्री निकल चुकी हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह की दादी जिनका नाम चांद बर्क था। रणवीर की दादी जो कि आजादी के पहले ही अभिनेत्री रही हैं और उन्होने 1940 के दशक के दौरान बॉलीवुड में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।
इस खबर के सामने आने के बाद लोग काफी चौंक गए हैं और उन्होने रणवीर सिंह की दादी को लेकर और भी जानकारी इकट्ठा करना शुरु कर दिया है।
कौन सी फिल्म में दिखीं चांद?
बॉलीवुड सुपरस्टार राजकपूर के मार्गदर्शन में उन्होने फिल्म "बूट पॉलिश" (1954) अपनी शुरुआत की थी और इसको फिल्म समीक्षकों के द्वारा काफी पसंद किया गया था। "बूट पॉलिश" में चांद बर्क ने एक क्रूर चाची की भूमिका निभाई, जो अपनी अनाथ भतीजी और भतीजे को प्रताड़ित करती थी, जिसे बेबी नाज़ और रतन कुमार ने निभाया था।
पाकिस्तान में जन्मी थीं चांद
पाकिस्तान के एक ईसाई परिवार में जन्मीं चांद बर्क अपने बारह भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। बॉलीवुड से पहले उनकी पहचान पंजाबी इंडस्ट्री में थी और उनको "पंजाब की डांसिंग लिली" भी कहा जाता है। लाहौर से मुंबई में बसने के बाद चांद ने अपने करियर को यहीं आगे बढ़ाया था।
दूसरी शादी के बाद हुआ था रणवीर सिंह के पिता का जन्म
अभिनय करियर के अलावा, चंद बर्क के निजी जीवन में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। शुरुआत में उनकी शादी फिल्म लेखक निरंजन से हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता 1954 में तलाक के साथ खत्म हो गया। बाद में, उन्हें फिर से प्यार हुआ और उन्होंने एक व्यवसायी सुंदर सिंह भवानी से शादी की। साथ में, उन्हें दो बच्चों, टोनी और जगजीत का आशीर्वाद मिला, जो कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह के पिता हैं।


Click it and Unblock the Notifications











