44 साल की एक्ट्रेस को पति ने एनिवर्सरी पर दिए तलाक के कागज, दो बार जुड़वा बच्चों से हुई प्रेग्नेंट
फिल्म जानशीन से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सेलिना जेटली काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों उनकी लाइफ में एक ऐसा तूफान आया जिससे हर कोई हैरान रह गया था।

15वीं सालगिरह पर मिला तलाक का नोटिस
सेलिना ने बताया कि उनकी 15वीं शादी की सालगिरह पर उनके पति ने उन्हें गिफ्ट की जगह तलाक के कागज़ दे दिए। उन्होंने कहा कि उन्हें काफी समय से मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
उनके मुताबिक, सितंबर की शुरुआत में उन्हें तलाक का नोटिस मिला। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति उन्हें कार में बैठाकर पास के पोस्ट ऑफिस ले गए और कहा कि एनिवर्सरी गिफ्ट लेना है, लेकिन वहां उन्हें तलाक के पेपर्स थमा दिए गए।
बच्चों से दूर किए जाने का आरोप
सेलिना ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि बच्चों को उनसे दूर किया गया और उनके खिलाफ बातें सिखाई गईं।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा बच्चों की भलाई चाहती थीं और शांति से अलग होना चाहती थीं, लेकिन उनके सामने ऐसी शर्तें रखी गईं जो उन्हें मंजूर नहीं थीं। उन्होंने लिखा, "एक पल में मेरी पूरी दुनिया बदल गई।"
रातों-रात छोड़ा देश
एक्ट्रेस ने बताया कि 11 अक्टूबर 2025 की रात करीब 1 बजे उन्होंने पड़ोसियों की मदद से वह देश छोड़ दिया, जहां वह रह रही थीं। उनका कहना है कि वह कथित शोषण और दुर्व्यवहार से बचना चाहती थीं, इसलिए मजबूरन भारत आ गईं।
2001 में जीता था बड़ा खिताब
साल 2001 सेलिना के लिए बेहद खास था। इसी साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता। बाद में वह मिस यूनिवर्स में चौथी रनर-अप रहीं। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
2011 में की थी शादी
सेलिना ने साल 2011 में ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। शादी के एक साल बाद उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।


Click it and Unblock the Notifications











