कोई दो साल..कोई चार साल..'मां' से उम्र में इतने ही छोटे हैं ये सेलेब्स!
आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड सेलेब्स अपने स्टैप पैरेट्स से कितने छोटे हैं।
बॉलीवुड में ऐसे काफी सेलेब्स हैं जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की हैं। शादी की वो भी तब जब उनके पहले पत्नी से भी बच्चे थे। अब शादी तो कर ली लेकिन ऐसे में ज़रूरी है कि उनके बच्चे कैसे अपने स्टैप पैरेंट्स से अपनी बॉन्डिंग को बनाएं। वैसे सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, ऐसा कहीं भी हो जाए बॉन्डिंग बनाना काफी मुश्किल होता है।
लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं सिर्फ बॉलीवुड की ही। यहां पर ऐसे कई सेलेब हैं जो न सिर्फ स्टेप पैरेंट्स के साथ रह रहे हैं बल्कि उनकी कंपनी को काफी एंजॉय भी करते हैं। वो चाहे सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और उनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर खान के बीच की बॉन्डिंग हो या सलमान खान और हेलन के बीच। बेशक ये स्टैप पैरेंट हैं लेकिन इनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है।
लेकिन इसी बीच कई सेलेब ऐसे भी हैं जिनके बीच की बॉन्डिंग ज्यादा अच्छी नहीं है। हेमा मालिनी-सनी देओल, अर्जुन कपूर-श्रीदेवी के रिश्ते भी ज्यादा मज़बूत नहीं हैं। बहरहाल, मुद्दे से न भटकते हुए हम आपको उन सेलेब्स से मिलवा रहे हैं जिनकी उम्र अपने स्टैप पैरेंट्स से ज्यादा कम नहीं हैं...आइए डालते हैं एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications