Celebs Death In 2022: बप्पी लाहिरी, केके से लेकर सिद्धू मूसेवाला तक, 2022 ने छीन लिए ये सितारे

best of 2022

साल 2022 जाने वाला है और इस साल के आखिरी महीने में हम अगर पीछे मुड़कर देखते हैं तो कई अच्छी और बुरी खबरें आपको नजर आ जाएंगी। हालांकि अच्छी के मुकाबले इस साल बुरी खबरें ज्यादा सामने आईं हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन के लिए साल 2022 कई बुरी खबरें लेकर आया और कई सितारे हम सभी को छोड़कर हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए।

कई ऐसे भी सितारे थे जो कि समय से पहले ही किसी ना किसी गंभीर बीमारी की शिकार हो गए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस लिस्ट में सिंगर बप्पी लहिरी और राजू श्रीवास्तव समेत कुछ ऐसे सितारे भी शामिल हैं जिनके जाने का गम हमेशा रहेगा। देखिए लिस्ट..

बप्पी लहिरी

बप्पी लहिरी

सिंगर कपोजर बप्पी लहिरी ने 15 फरवरी 2022 को अंतिम सांस ली थी। उनका जाना फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति था और अक्सर उनको लेकर लोग बातें करते रहते हैं। उन्होने कई भाषाओं में हजारों गाने दिए हैं।

सिद्धू मूसेवाला

सिद्धू मूसेवाला

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला इस वक्त हम सबके बीच नहीं रहे हैं, उनकी हत्या कर दी गई थी। पंजाब इंडस्ट्री में अपने दम से अलग नाम बनाने वाले सिद्धू मूसेवाला ने 29 मई 2022 को अंतिम सांस ली।

सिंगर केके

सिंगर केके

अपनी शानदार आवाज से लोगों के दिलों में घर बनाने वाले सिंगर केके की आकस्मिक मौत लोगों के लिए किसी सदमें से कम नहीं थी। 31 मई 2022 को उनका निधन हो गया था।

पंडित बिरजू महाराज

पंडित बिरजू महाराज

पंडित बिरजू महाराज एक भारतीय कथक डांसर, संगीतकार और गायक थे, 16 जनवरी 2022 को, अपने 85वें जन्मदिन से ठीक एक महीने पहले, उन्होंने हम सभी को अलविदा कह दिया था।

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर

सुरों की मलिका कही जाने वाली लता मंगेशकर ने भी इस साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 28 दिनों से निमोनिया और COVID-19 से ग्रसित थीं, जिनकी 2022 में मृत्यु हो गई।

राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव

दमदार कॉमेडी से हर एक व्यक्ति के दिल पर राज करने वाले राजू श्रीवास्तव भी इस साल हमें छोड़कर चले गए। काफी समय तक अस्पताल में लड़ने वाले राजू भइया ने 21 सितंबर 2022 को प्राण त्याग दिए थे।

अरुण बाली

अरुण बाली

वेटरन एक्टर अरुणबाली ने 7 अक्टूबर, 2022 इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनको टीवी और फिल्मों में अभिनय करते देखा गया था।

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी

टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने जिम में वर्काउट करते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे। उनके निधन ने लोगों को काफी डरा दिया था।

Google Most Searched 2022: अंजलि अरोड़ा MMS कांड, सिद्धू मूसेवाला की हत्या ,जानिए पूरी लिस्ट

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X