जानें क्यों मिल रही है 'दीपिका और रणबीर' को बधाई, लाइन में हैं कई बड़े स्टार्स
बॉलीवुड में हर साल नए टैलेंट्स नजर आ जाते हैं। कुछ भीड़ में गुम हो जाते हैं, कुछ धमाकेदार डेब्यू तो करते हैं लेकिन आगे नहीं बढ़ पाते, वहीं इनमें से कुछ ही ऐसे मुकाम पर पहुंचते हैं जहां से वे पीछे मुड़
बॉलीवुड में इस वक्त नए टैलेंट और कई बदलावों का दौर चल रहा है। ऐसे में यंग और फ्रेश एंट्रीज ने इसे अलग मुकाम तक पहुंचाया है। ये नए टैलेंट बहुत ही कम हिंदी फिल्मों ही नहीं बल्कि हॉलीवुड तक पहचान बना चुके हैं। रणवीर कपूर, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर ऐसे ही सेलेब्रिटीज में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड में एक दशक पूरा कर लिया है।
[PICS: बॉलीवुड के नन्हें 'सुपरस्टार्स' में जुड़ गए दो और नाम.. ये हैं 'खास'!]
कहीं न कहीं इस फ्रेश टैलेंट के चलते ये दशक बॉलीवुड के लिए काफी यादगार भी रहा। हर साल इस इंडस्ट्री में कई फिल्म मेकर, एक्टर और टेक्नीशियन अपने करियर की शुरुआत करते हैं लेकिन कुछ ही वो मुकाम हासिल कर पाते हैं। बॉलीवुड में अपने सफल करियर का दशक पूरा करने वाले ये स्टार्स उन्हीं में से एक हैं।

इन सितारों से न सिर्फ बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई बल्कि अपने फैंस के दिलों पर भी राज किया है। इन सभी ने अपना करियर 2007 में शुरू किया था जो तब प्रॉमिसिंग टैलेंट माने जा रहे थे।एक दशक पीछे मुड़ कर देखें तो सावरिया, चक दे इंडिया और तारे जमीं पर सुपरहिट फिल्में नजर आती हैं।
जिन्होंने न सिर्फ अच्छी कमाई की थी बल्कि बॉलीवुड को कई बेहद टैलेंटेड स्टार्स दिए थे। जानिए ऐसे ही स्टार्स के बारे में जिन्होंने बॉलीवुड में अपना एक दशक पूरा कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











