नये साल पर देश के अलग-अलग मंदिरों में सेलेब्स ने टेका माथा

साल 2023 का पहला सप्ताह ही अभी बीता है। नये साल के शुरू होने के बाद ही देश के अलग-अलग मंदिरों में भगवान का आर्शीवाद लेने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के पहुंचने का सिलसिला अभी जारी है। जिन बॉलीवुड सेलेब्स ने मंदिरों में जाकर भगवान के सामने माथा टेका उनमें अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, विक्की कौशल से लेकर कई और भी शामिल हैं।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली :
नये साल पर भगवान का आर्शीवाद लेने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बेटी वामिका के साथ वृंदावन पहुंच गये। उन्होंने नीम करोली बाबा के आश्रम में जाकर श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का भी आशीर्वाद लिया।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल :
नये साल के शुरू होने के बाद अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ विक्की कौशल गणपति बाप्पा का आर्शिवाद लेने सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने मंदिर में पूजा करने के बाद भगवान का आर्शिवाद भी लिया।

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल :
नये साल के शुरू होने के बाद अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ विक्की कौशल गणपति बाप्पा का आर्शिवाद लेने सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंचे। दोनों ने मंदिर में पूजा करने के बाद भगवान का आर्शिवाद भी लिया।

जैक्लीन फर्नांडिस :
नये साल पर माता वैष्णो देवी का आर्शिवाद लेने जैक्लीन फर्नांडिस माता के दरबार में पहुंची। जैक्लीन ने माता की पूजा-अर्चना के बाद उनकी चुनरी को अपने गले में पहन रखा था।

कपिल शर्मा :
नये साल का स्वागत और भगवान का आर्शिवाद लेने कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इस दौरान उनके साथ पंजाबी गायक जसबीर जस्सी भी नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











