बॉलीवुड के सेलिब्रिटी कपल्स जिनके घर इस साल गूंजी लक्ष्मी की किलकारियां

karan - bipasha

इस साल बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटी कपल्स के घरों में नन्हें बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। लेकिन सेलिब्रिटिज के इस साल बेटियों का बोलबाला ज्यादा है। या यूं कहें तो ज्यादातर कपल्स बेटियों के माता-पिता बनें। इस लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड स्टार ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे के स्टार्स भी शामिल हैं। घर में बच्चों की किलकारियां गूंजना ही अपने-आप में बेहद खास अहसास होता है लेकिन बात अगर बेटियों की हो, तो बेटियां अपने आप में ही सबसे ज्यादा खास होती हैं।

आइए जानते हैं कौन से एक्टर इस साल बेटियों के Proud माता-पिता बनें

निक और प्रियंका चोपड़ा जोनस :

निक और प्रियंका चोपड़ा जोनस :

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के माध्यम से इस साल अपनी बेटी का स्वागत किया। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म जनवरी 2022 में हुआ था लेकिन जन्म के बाद बच्ची को करीब 100 दिनों का समय एनआईसीयू में बिताना पड़ा था। प्रियंका ने अपने घर में मदर्स डे के समय अपनी बिटीया का स्वागत किया था। प्रियंका ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा मीडिया को नहीं दिखाया है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर :

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर :

आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल में सात फेरे लिये थे। शादी के 2 महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस किया। आलिया भट्ट और रणबीर सिंह 6 नवंबर को बेटी के प्राउड पेरेंट्स बनें। इस बात की जानकारी आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दी है। हालांकि आलिया ने ना तो अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है और ना ही मेहमानों को अभी कपूर खानदान की इस नन्हीं परी से मिलने की इजाजत है।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर :

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर :

बिपाशा बसु ने शादी के 6 साल बाद अपनी बेटी को जन्म दिया। बिपाशा करण सिंह ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं। दोनों की मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर साल 2015 में हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। बिपाशा ने फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपनी बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर की पहली झलक तो दिखायी है लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया है।

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी :

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी :

यह साल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर डबल खुशियां लेकर आया है। इस साल दोनों अपनी शादी के 11 साल बाद पहली बार माता-पिता बनें। दोनों की पहली बेटी लियाना का जन्म इसी साल 3 अप्रैल को हुआ था। इसके कुछ दिनों बाद ही देबीना ने फिर से अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 11 नवंबर को देबिना ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। कुछ कॉम्प्लीकेशंस होने की वजह से अपनी पहली बेटी के जन्म के लिए देबिना को आईवीएफ पद्धति का सहारा लेना पड़ा था लेकिन दूसरी प्रेग्नेंसी नॉर्मल थी। देबिना की दूसरी बेटी का जन्म 7 महीने में ही, यानी समय से पहले ही हो गया है।

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी : यह साल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर डबल खुशियां लेकर आया है। इस साल दोनों अपनी शादी के 11 साल बाद पहली बार माता-पिता बनें। दोनों की पहली बेटी लियाना का जन्म इसी साल 3 अप्रैल को हुआ था। इसके कुछ दिनों बाद ही देबीना ने फिर से अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 11 नवंबर को देबिना ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया। कुछ कॉम्प्लीकेशंस होने की वजह से अपनी पहली बेटी के जन्म के लिए देबिना को आईवीएफ पद्धति का सहारा लेना पड़ा था लेकिन दूसरी प्रेग्नेंसी नॉर्मल थी। देबिना की दूसरी बेटी का जन्म 7 महीने में ही, यानी समय से पहले ही हो गया है।

निकितिन धीर और कृतिका सेंगर :

निकितिन धीर और कृतिका सेंगर :

फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के थंगबली निकितिन धीर और छोटे पर्दे की रानी लक्ष्मीबाई कृतिका सेंगर के घर भी इस साल किलकारियां गूंजी। दोनों शादी के 8 साल बाद बेटी के माता-पिता बने। कृतिका ने पिछले साल नवंबर में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके कुछ समय बाद ही कृतिका ने अपने मैटरनिटी फोटो शूट की तस्वीरें भी शेयर की थी, जिनमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। कृतिका और निकितिन ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन कृतिका कई जगहों पर बेटी के साथ पैपराजी की नजरों में आ चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X