विदेश नहीं देश के इन खूबसूरत वेडिंग लोकेशन पर बॉलीवुड के सेलिब्रिटी कपल्स ने रचाई शादी

Siddharth Kiara

बॉलीवुड में जल्द ही एक बार फिर से शहनाई गूंजने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर अभी तक मुहर नहीं लगायी है लेकिन रिपोर्ट्स का कहना है कि सिड-कियारा ने अपनी शादी के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन की तलाश शुरू कर दी है। पहले कहा जा रहा था कि दोनों गोवा में शादी करेंगे लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि दोनों ने चंडीगढ़ में एक वेडिंग वेन्यू से संपर्क किया है। बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटी कपल्स ऐसे हैं जिन्होंने देश में नहीं बल्कि अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए किसी विदेशी लोकेशन को चुना था। वहीं ऐसे कपल्स की भी कमी नहीं है जिन्होंने देश में किसी सुन्दर से वेडिंग लोकेशन पर अपने जीवनसाथी का हाथ थाम लिया।

आइए आपको ऐसे बॉलीवुड कपल्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने देश में रचाई शादी

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस :

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस :

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने किसी विदेशी नहीं बल्कि देसी लोकेशन में सात फेरे लेने का फैसला लिया था। दोनों की शादी दिसंबर 2018 को राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। प्रियंका और निक ने पहले क्रिश्चन और बाद में हिंदू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की थी। शादी का यह समारोह 5 दिनों तक चला था। कहा जाता है कि उम्मेद भवन जोधपुर के पूर्व शाही परिवार का घर है जो दुनिया का छठा सबसे बड़ा प्राइवेट रेजिडेंस है। कहा जाता है कि यह 26 एकड़ भूमि में फैला एक फाइव स्टार हेरिटेज होटल है जो शहर के हाईएस्ट प्वाइंट चित्तर हिल पर स्थित है। इस लग्जरी होटल के अंदर 15 एकड़ की जमीन पर हरे-भरे बगीचे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पैलेस होटल में एक रात ठहरने का खर्च 43,000 से 228,100 रुपये के बीच, टैक्स अलग से, है।

राजकुमार राव-पत्रलेखा :

राजकुमार राव-पत्रलेखा :

राजकुमार राव ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग चंडीगढ़ के 'द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिसॉर्ट्स' में नवंबर 2021 में शादी रचाई थी। यहीं वह वेन्यू है जिससे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी संपर्क किया है। यह एक बेहद खूबसूरत वेडिंग वेन्यू है। यह रिजॉर्ट चंडीगढ़ का सबसे महंगा रिजॉर्ट है। कहा जाता है कि यह रिजॉर्ट जंगल के बीच 800 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है। सूत्रों की मानें तो इस वेन्यू की एक रात का किराया 6 लाख रुपये होता है।

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ :

विक्की कौशल-कैटरीना कैफ :

बी टाउन की सबसे चर्चित शादियों में विक्की-कैट की शादी रही थी। दोनों ने दिसंबर 2021 को 7 फेरे लिए थे। दोनों ने अपने वेडिंग वेन्यू के तौर पर राजस्थान के सवाईमाधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट को चुना था। दोनों की शादी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। दोनों ने नो मोबाइल पॉलिसी के आधार पर ही शादी में मेहमानों को बुलाया था। कहा जाता है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का मंडप कांच से बनाया गया था।

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन :

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन :

अभिषेक बच्चन ने अप्रैल 2007 में ऐश्वर्या राय संग सात फेरे लिए थे। दोनों ने अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' में शादी की थी। शानदार तरीके से आयोजित हुई इस शादी में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी में ऐश्वर्या ने गोल्डन कलर का कांजीवरम साड़ी पहना था जिस पर महंगे व स्वरोस्की स्टोन जड़े थे। ऐश्वर्या ने अपनी वेडिंग जुलरी के लिए सोने और जड़ाऊ के ज्वेलरी को चुना था। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय की वेडिंग रिंग की कीमत 50 लाख रुपये थे। दोनों की शादी को 15 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है।

सोनम कपूर-आनंद आहूजा :

सोनम कपूर-आनंद आहूजा :

सोनम कपूर ने मई 2018 में मुंबई के बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी के बंधन में बंध गयी। सोनम ने किसी फाइव स्टार होटल के बजाए अपनी आंटी कविता सिंह के घर पर शादी करने का फैसला लिया था। सोनम-आनंद की पारंपरिक सिख विवाह के लिए गार्डन एरिया में डेकोरेशन किया गया था। इसके साथ ही पूरे घर को फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था। सोनम ने अपनी शादी के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे लगता है कि शादी में सारी रस्में निभाना जरूरी होता है। लेकिन इसके लिए ढेर सारे रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। मुझे लगता है कि उन रुपयों का उपयोग किसी जरूरतमंद की मदद के लिए किया जाना चाहिए।

यामी गौतम-आदित्य धर :

यामी गौतम-आदित्य धर :

यामी गौतम ने हिमाचल प्रदेश में स्थित अपने होमटाउन में आदित्य धर संग शादी की थी। दोनों की शादी हिमाचली रीति रिवाजों से संपन्न हुई थी। शादी की तैयारियों को लेकर यामी ने कहा था कि पूरी तैयारियां करने के लिए उनके पिता को बस 1 दिन का समय ही मिल पाया था। शादी में यामी ने अपनी मां की साड़ी और उनका नोज रिंग पहना था। यामी ने शादी के दौरान अपनी नानी का दुपट्टा ओढ़ा था। यामी की सिम्प्लिसिटी के सभी कायल हैं। कहा जाता है कि शादी के दिन वाला मेकअप भी यामी ने खुद ही किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X