इस हफ्ते स्टार्स के बड़े खुलासे - विजय देवरकोंडा का संघर्ष, कियारा आडवाणी का मलाल, आलिया का बदला नाम
बॉलीवुड में इस हफ्ते, कई स्टार्स ने अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में ढेरों खुलासे किए। और स्टार्स के बारे में जानना किसे नहीं पसंद है। इसलिए फैन्स इन खुलासों के बारे में सर्च करते रहे और ये स्टार्स ट्रेंड होते रहे।
आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटी हुई हैं और इस दौरान वो अपनी नई ज़िंदगी के बारे में खूब खुलासे कर रही हैं। यानि कि उनकी शादीशुदा ज़िंदगी। मिसेज़ रणबीर कपूर बनने के बाद वाली ज़िंदगी। कुछ खुलासो में आलिया ने मिसेज़ रणबीर कपूर बनने से थोड़े महीनों पहले वाली ज़िंदगी के बारे में बात की।

वहीं कॉफी विद करण सीज़न 7 के नए एपिसोड पर कियारा आडवाणी अपने करियर के बारे में बात करती दिखाई दीं और उन्होंने अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़े कुछ खुलासे किए। लाईगर प्रमोशन के दौरान, विजय देवरकोंडा भी अपनी ज़िंदगी के कुछ पन्ने फैन्स के सामने पलटते नज़र आए। पढ़िए इस हफ्ते किन खुलासों की वजह से कौन से स्टार्स चर्चा में रहे।

नाम बदलने का मलाल
कॉफी विद करण पर करण जौहर ने कियारा आडवाणी से एक सवाल पूछा। सवाल था - अगर आप वापस जाकर उस 20 साल की कियारा को कुछ बताना चाहेंगी जो अपना डेब्यू करने जा रही है तो क्या बताएंगी। कियारा ने बिना वक्त गंवाए इस बात का जवाब दिया - कि अगर तुम अपना नाम नहीं बदलोगी तो भी ठीक ठाक कर लोगी। गौरतलब है कि कियारा आडवाणी का असली नाम है आलिया आडवाणी। लेकिन अपना डेब्यू करने से पहले उन्होंने ये नाम बदल कर कियारा किया था।

करण सिंह ग्रोवर का नोट
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अनाउंस किया है कि वो माता-पिता बनने जा रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी और पिता बनने के सुखद एहसास को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। करण सिंह ग्रोवर ने लिखा - "मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि यह इतना इंटेंस एहसास होगा। मैं कुछ समझ भी नहीं पा रहा था। हर कदम पर यह एहसास हो रहा है कि एक महिला इस समय किस दौर से गुजरती है। मैं लगातार बदल रहा हूं। यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि चीजों को कैसे बेहतर बनाया जाए और खुद को बेहतर कैसे बनाया जाए।"

प्रेगनेंसी के दौरान काफी बीमार थीं सोनम
सोनम कपूर ने 37 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया । एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने बताया कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पिछले साल क्रिसमस में पता चला । हालत उस वक्त सोनम कपूर के लिए काफी खराब थे । सोनम ने जूम कॅाल के जरिए पति आनंद को इसकी जानकारी दी, क्योंकि आनंद को तब कोरोना वायरस हुआ था । ऐसे में सोनम कपूर और आनंद अलग कमरे में रह रहे थे । सोनम कपूर ने बताया कि सावधानी के बाद भी प्रेग्नेंट होने के एक महीने बाद मुझे बुखार और कफ हो गया। मेरे लिए यह काफी मुश्किल था । मैंने जांघों, पेट और शरीर पर हर जगह प्रोजेस्टेरॉन के इंजेक्शन लिए । मैं शुरुआत में काफी बीमार पड़ रही थी ।

संघर्षों पर बोले विजय देवरकोंडा
अपनी फिल्म लाईगर को प्रमोट करते हुए विजय देवरकोंडा अपने संघर्षों के बारे में बात करते हुए दिखाई दिए। अर्जुन रेड्डी के बारे में बात करते हुए विजय कहते हैं, जब मेरी तीसरी फिल्म आई अर्जुन रेड्डी, उसे भी बनाने और रिलीज़ करने के लिए जगह जगह लड़ना पड़ा। उसके बाद लोगों का प्यार मिला। आप लोग का जो प्यार और साथ मिला, उसकी वजह से पहचान मिली। फिर मेरी अगली दो फिल्में एक तो 10 दिन पहले और एक तीन महीने पहले लीक हो गई थी, ऑनलाइन टेलीग्राम और गूगल ड्राईव पर। कुछ लोग थे जो मुझे देखना नहीं चाहते थे उन्होंने सोशल मीडिया पर बात करना शुरू कर दिया था कि ये फिल्म फ्लॉप है, ये एक्टर बोरिंग है, इसका करियर खत्म। लेकिन वो दोनों फिल्म जब रिलीज़ हुई तो दोनों हिट हुई और लोगों का भी खूब प्यार मिला।

मां बनने के बाद काम कम
एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने मां बनने के बाद फिल्मों में काम करने को लेकर अपना विचार साझा किया। सोनम कपूर से यह पूछा गया कि क्या बच्चा आने के बाद करियर को वह दूसरे स्थान पर रखेंगी।सोनम ने कहा कि वह हमेशा से ही थोड़ी चुस्त रही हैं और वह निश्चित रूप से किसी दौड़ में नहीं हैं।वह आगे कहती हैं कि मैं बस अपना काम कर रही हूँ। मुझे नहीं लगता कि यह बदलेगा, लेकिन प्राथमिकताएं बदल जाती हैं और मुझे लगता है कि बच्चा मेरा पहली प्राथमिकता हो जाएगा।

आलिया की पहली सैलेरी
एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने खुलासा किया कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए उन्हें फीस के तौर पर 15 लाख रुपए का चेक मिला था। जिसे उन्होंने तुरंत अपनी मम्मी सोनी राज़दान को दे दिया था और कहा था- 'मम्मा पैसे आप ही संभालो।' उन्होंने इस इंटरव्यू में खुलासा किया कि आज भी उनके पैसों को उनकी मां ही देखती हैं। उन्होंने ये भी खुलासा किया वो अधिक पैसों को खर्च करने में यकीन नहीं करती हैं। यहां तक कि सीए द्वारा भी आलिया भट्ट को थोड़े बहुत पैसे खर्च करने की सलाह दी जाती है।

नाम बदलने की जल्दी
आलिया भट्ट ने अपना नाम बदलने के बारे में एक इंटरव्यू में बात की। आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा आलिया ने कहा- 'मैं अपने नाम में कपूर शामिल करूंगी। ये मुझे करना है और ऐसा करते हुए मुझे बेहद खुशी होगी।' आगे उन्होंने कहा, 'कुछ समय बाद हमारे बच्चे का जन्म होगा। जब कपूर फैमिली एक साथ ट्रैवल कर रही हो, तब मैं अकेले 'भट्ट' नहीं रहना चाहती. मैं खुद को अलग फील नहीं कराना चाहती हूं। आलिया भट्ट ने ये भी साफ कह दिया है कि वो अपना स्क्रीन नेम नहीं बदलेंगी।

रणबीर कपूर के साथ लिव इन
आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो और रणबीर कपूर, शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे। इसका कारण ये था कि वो दोनों काफी पहले ही शादी करना चाहते थे और सब कुछ प्लान हो चुका था लेकिन फिर कोरोना लॉकडाउन लग गया और सब कुछ टल गया। लेकिन वो दोनों साथ में रहने का प्लान पोस्टपोन नहीं करना चाहते थे और इसलिए कोरोना के दौरान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के घर वास्तु में शिफ्ट हो गईं। इस दौरान दोनों ने इस बात का एलान नहीं किया लेकिन जैसे ही आलिया, रणबीर के साथ शिफ्ट हुईं, उनकी और रणबीर की ढेर सारी तस्वीरें वायरल हो चुकी थीं।

कियारा नहीं कृति होतीं लस्ट स्टोरीज़ की हीरोइन
करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर कियारा आडवाणी और शाहिद कपूर ने कुछ मज़ेदार खुलासे किए। लेकिन करण जौहर ने इस एपिसोड में एक ऐसा खुलासा किया जो किसी को शायद ही पता था। ये खुलासा था करण जौहर की एडल्ट फिल्म लस्ट स्टोरीज़ को लेकर। करण जौहर ने ये फिल्म कृति सैनन को ऑफर की थी। लेकिन कृति ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें ये फिल्म करने से मना कर दिया है। इस फिल्म में एक सीन था जहां इसकी मुख्य फीमेल किरदार, पूरे परिवार के सामने, एक वाईब्रेटर के सहारे आत्म सुख लेने लगती है। कियारा ने ये सीन बखूबी निभाया था। इसी सीन से कृति सैनन की मां को दिक्कत थी।


Click it and Unblock the Notifications











