..................... सेलेब कपल जो नहीं गये हनीमून पर, इस लिस्ट में जुड़े सकता है सिड-कियारा का भी नाम|Celeb couples who did not go on honeymoon, Sid-Kiara's name can also be added to this list| - Hindi Filmibeat

सेलेब कपल जो नहीं गये हनीमून पर, इस लिस्ट में जुड़ सकता है सिड-कियारा का भी नाम!

Sidharth Kiara

लंबे समय तक कियारा आडवाणी को डेट करने के बाद आखिरकार जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट पैलेस होटल में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। सुर्ख गुलाबी रंग के जोड़े में सजी कियारा आडवाणी को अपनी दुल्हन बनाकर सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली में नयी दुल्हन कियारा आडवाणी का स्वागत ससुराल में ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके बाद से ही इस कपल की हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अभी हनीमून पर नहीं जाएंगे।

आइए आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे कपल्स के बारे में बताते हैं जो हनीमून पर नहीं गये :

वरुण धवन :

वरुण धवन :

वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ 2021 में शादी की थी। शादी के बाद यह कपल हनीमून पर नहीं गया था।

राजकुमार राव :

राजकुमार राव :

राजकुमार राव ने 2021 में ही अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ 7 फेरे लिए थे। शादी के बाद दोनों ने हनीमून पर नहीं जाने का फैसला लिया।

विक्रांत मैसी :

विक्रांत मैसी :

विक्रांत मैसी ने अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ 2022 में शादी कर ली थी। शादी के बाद विक्रांत और शीतल भी हनीमून पर नहीं गये।

फरहान अख्तर :

फरहान अख्तर :

फरहान अख्तर ने 2022 में अपनी दूसरी पत्नी शिबानी दांडेकर से शादी की। यह कपल भी हनीमून पर नहीं गया।

रणबीर कपूर :

रणबीर कपूर :

2022 में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खायी। शादी के बाद यह कपल हनीमून पर नहीं गया। हालांकि बाद में इसकी वजह आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को बताया गया।

अथिया शेट्टी :

अथिया शेट्टी :

इसी साल जनवरी को अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के. एल. राहुल शादी के बंधन में बंध गये। लेकिन दोनों अभी तक हनीमून पर नहीं गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X