सलमान औरतों को पीटते हैं - सोमी अली, आदित्य चोपड़ा अपनी कब्र खोद रहे हैं - अनुराग कश्यप, स्टार्स के बड़े विवाद

इस हफ्ते बॉलीवुड में एक ही तरह की बात विवादित रही। वो था हिंदी फिल्मों का फ्लॉप होना। काफी लोग इस बारे में काफी विवादित बयान देते दिखे जिनमें अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू सहित कमाल आर खान भी शामिल थे। वहीं दूसरी तरफ, मुकेश खन्ना ने फ्लॉप हिंदी फिल्मों को हिंदुओं के जागने से भी जोड़ कर देखा।

इसके अलावा, तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप, अपनी फिल्म दोबारा को प्रमोट करने के दौरान, करण जौहर और उनके शो कॉफी विद करण को काफी ट्रोल करते दिखाई दिए।

celeb-controversies-of-the-week-salman-khan-ex-girlfriend-calls-him-woman-beater-rahul-jain-rape

जहां तापसी पन्नू कहती दिखीं कि उनकी सेक्स लाइफ मज़ेदार नहीं है इसलिए उन्हें कॉफी विद करण पर नहीं बुलाया जाता है वहीं अनुराग कश्यप अपनी फिल्म बॉम्बे वेलवेट को पूरी तरह करण जौहर के हिसाब से बनाने के बारे में बात करते दिखे। बाद में अपने इस फैसले पर पछताते भी दिखे। सिंगर राहुल जैन पर बलात्कार के आरोप लगे तो सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी सलमान पर कुछ आरोप लगाए।

जानिए इस हफ्ते स्टार्स से जुड़े सारे बड़े विवाद।

राहुल जैन पर रेप का आरोप

राहुल जैन पर रेप का आरोप

बॉलीवुड गायक-संगीतकार राहुल जैन इस वक्त खबरों का हिस्सा है और उनपर एक महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है। खबर है कि उन्होने मुंबई में अपने फ्लैट में 30 वर्षीय महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। हालांकि इस खबर के बाद सिंगर का भी बयान सामने आया है और उन्होने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वे "नकली और निराधार" हैं।

बॉयकॉट कल्चर में पिसी लाल सिंह चड्ढा

बॉयकॉट कल्चर में पिसी लाल सिंह चड्ढा

हाल ही में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी सोशल मीडिया पर बॉयकट ट्रेंड की थी जिस वजह से आमिर की इस फिल्म को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होने से पहले से ही कई वजहों से विवादों से घिरी हुई थी। फिल्म के रिलीज होने के बाद भी विवादों ने इसका पीछा नहीं छोड़ा था जिस वजह से सोशल मीडिया पर 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर बॉयकट ट्रेंड करने लगा था। इस वजह से रिलीज करने और जोरदार प्रचार के बावजूद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में यह फिल्म कुछ खास नहीं कर पायी। बताया जाता है कि शुरुआती 3 दिनों में 'लाल सिंह चड्ढा' ने सिर्फ 27.96 करोड़ की कमाई ही कर पाई।

तापसी पन्नू की बड़ी झड़प

तापसी पन्नू की बड़ी झड़प

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल होते देखा गया, जहां एक इवेंट पर जातीं तापसी पन्नू और पैपराजी के बीच झड़प देखी गई। तापसी के लिए फोटोग्राफर काफी समय से इंतज़ार कर रहे थे लेकिन तापसी देर से आईं और बिना तस्वीरें दिए अंदर जाने लगीं जिसके बाद ये झड़प हुई। वीडियो वायरल होते ही कुछ लोगों ने तापसी के ओर से पक्ष रखना शुरु कर दिया, कुछ ने फोटोग्राफर्स का साथ दिया। तापसी ने इस वीडियो पर चुप्पी तोड़ी और कहा, "कभी कभी पैप भूल जाते हैं कि पब्लिक फिगर और पब्लिक प्रॉपर्टी होने के बीच कुछ अंतर है। सम्मान दोनों ओर से एक दूसरे को मिलना चाहिए। मैंने तमिल, तेलुगु और हिंदी इंडस्ट्री में काम किया है और मैंने तीनों इंडस्ट्री में काम करने के दौरान कई पैपराज़ी से मुलाकात की है और उनमें से कई मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं।

आदित्य चोपड़ा अपनी कब्र खोद रहे हैं

आदित्य चोपड़ा अपनी कब्र खोद रहे हैं

यशराज बैनर की बड़ी फिल्में फ्लॉप होने के बाद अनुराग कश्यप ने आदित्य चोपड़ा के बारे में कुछ बातें कहीं जो कि गैर ज़रूरी थीं। अनुराग कश्यप ने आदित्य चोपड़ा के बारे में बात करते हुए इशारों-इशारों में कहा, 'एक आदमी गुफा में बैठता है जिसे बाहरी दुनिया से कोई लेना देना नहीं है। वो ये तय करता है कि कैसे फिल्ममेकर्स को फिल्म बनानी चाहिए। ऐसे में ज़ाहिर है कि आप अपनी कब्र खोद रहे हैं। अगर आदित्य चोपड़ा कई लोगों को काम के लिए चुनते हैं तो उन्हें सशक्त बनाने की जरूरत है। उन्हें कंट्रोल करने, हुक्म चलाने, कास्टिंग को कंट्रोल नहीं करना चाहिए। किसी चीज को नियंत्रित करने की जरूरत नहीं है।'

हमारा फायदा उठाया जा रहा है - अर्जुन कपूर

हमारा फायदा उठाया जा रहा है - अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने अब बायकॉट ट्रेंड पर कहा- 'मुझे लगता है कि हमने इस चीज के बारे में चुप रहकर गलती कर दी और यह हमारी शालीनता थी। लेकिन लोगों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है। हमें लगा कि हमारा काम बोलेगा। अपने हाथ गंदे करने की जरुरत नहीं होती है। लेकिन हमने बहुत सहन कर लिया और इसे आदत बना लिया गया है। लोग स्टार्स के बारे में क्या लिखते हैं या हैशटैग जो वो ट्रेंड करते हैं, वास्तविकता से बहुत दूर होते हैं। एक्टर्स के सरनेम के कारण फिल्में बायकॉट करना गलत है।'

विवेक अग्निहोत्री Vs अनुराग कश्यप

विवेक अग्निहोत्री Vs अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप का एक बयान सामने आया है जो कि विवेक रंजन अग्निहोत्री को बिल्कुल पसंद नहीं आया। दरअसल अनुराग कश्यप ने कहा था कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि नहीं है। उनका कहना था कि आस्कर जाने जैसी फिल्म नहीं है द कश्मीर फाइल्स। इस पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने तुरंत जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि, बॉलीवुड की नरसंहार से इनकार करने वाली लॉबी ने इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी फिल्म के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है।

सलमान खान पर बोलीं सोमी अली

सलमान खान पर बोलीं सोमी अली

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान की निंदा की है। सोमी अली ने सलमान खान की हिट फिल्म मैंने प्यार किया है का एक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि लोगों को पूजा बंद करने का आग्रह किया है। अपनी एक नई पोस्ट में सोमी अली ने लिखा है कि एक महिला बीटर न केवल मैं, बल्कि कई। कृपया उसकी पूजा करना बंद करें। वह मानसिक तौर पर बीमार है। आपको पता नहीं है। आपको बता दें कि इस पोस्ट में सोमी अली ने सलमान खान का नाम नहीं लिखा है, लेकिन उनका इशारा उन्हीं की तरफ है। सोमी अली ने इससे पहले भी अपने कई सारे इंटरव्यू में सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद सोमी ने यह पोस्ट अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X