कभी साफ की गाड़ियां तो कभी टॉयलेट, एकदम से चमकी इस एक्टर की किस्मत, बना पंजाब का सुपरस्टार

Carry On Jatta Gippy Grewal

Carry On Jatta Gippy Grewal: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे सितारे भी हैं जिन्होंने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर सितारों की पुरानी तस्वीरें वायरल होती नजर आती है और फैन्स भी उन्हें पहचानने में असक्षम होते हैं। वायरल हो रही तस्वीर में पिता के साथ एक जवान लड़के को देखा जा रहा है। इस लड़के ने क्लीनिंग से लेकर सिक्योरिटी गार्ड का भी काम किया और आज पंजाब का सुपरस्टार बन चुका है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह लड़का आज के वक्त में सुपरहिट फिल्में भी देता नजर आता है। अगर आप अभी तक इस लड़के को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल है। जिनके गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। गिप्पी ग्रेवाल का जन्म 2 जनवरी 1983 में हुआ। उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया और यहां तक पहुंचे।

शुरू से ही गिप्पी ग्रेवाल म्यूजिक के दीवाने थे और उनका पढ़ाई में कुछ खास मन नहीं लगा। 12वीं पास करते ही उन्होंने म्यूजिक में अपना करियर शुरू किया और अलग पहचान बनाने के लिए कभी भी रुक नहीं। गिप्पी ग्रेवाल एक सिंगर ही नहीं बल्कि एक्टर, सिंगर निर्माता और निर्देशक के अलावा लेखन में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। बहुत कम लोगों को पता है कि गिप्पी ग्रेवाल ने अपने करियर की शुरुआत वेटर का काम करने से की थी।

दरअसल बताया जाता है कि वह बाद में दिल्ली आ गए थे और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगे थे। गिप्पी ग्रेवाल ने गाड़ियों से लेकर टॉयलेट तक को भी साफ किया है। लेकिन उन्होंने अपना काम पूरी शिद्दत और ईमानदारी के साथ में किया। उन्होंने अपने म्यूजिक करियर पर भी काफी बेहतरीन तरीके से ध्यान दिया और आज पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए। उन्होंने 'चक्ख लाइ एल्बम' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल की पहली ही एल्बम हिट साबित हुई थी और इसके बाद में साल 2010 में उन्होंने पंजाबी फिल्म 'मेल करादे रब्बा' में अपनी एक्टिंग से हर किसी के छक्के छुड़ा दिए थे। के अलावा साल 2012 में उन्होंने 'कैरी ऑन जट्टा' फिल्म का निर्माण किया और यह भी हिट साबित हुई थी। साल 2018 में 'कैरी ऑन जट्टा 2' और साल 2023 में 'कैरी ऑन जट्टा 3' भी रिलीज की गई थी। यह तीनों फिल्में हिट साबित हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: gippy grewal carry on jatta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X