डॉक्टर बनाना चाहती थी मां पर बेटा बना यूट्यूबर, करोड़ों में होती है कमाई, पहचाना कौन?

Carry Minati

Carry Minati Childhood Photo: सोशल मीडिया का चलन इन दिनों काफी बढ़ चुका है। यूट्यूब पर भी कई सारे ऐसे यूट्यूबर पर आ चुके हैं जो कि लोगों को काफी पसंद आते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही यूट्यूबर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें उनके चुलबुल व्यवहार के चलते पसंद किया जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं कैरी मिनाटी की।

कैरी मिनाटी आज के वक्त में एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर चुके हैं और वह यूट्यूब पर ही सीमित नहीं है बल्कि एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी बन गए हैं। कैरी मिनाटी ने एचटी सिटी के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनका सपना कुछ खास फांसी नहीं था। कैरी मिनाटी ने यहां पर अपने पुराने दिनों को भी याद किया।

कैरी मिनाटी ने बात करते हुए कहा कि "मेरी उम्मीदें कुछ खास नहीं थी, मुझे सिर्फ 50 हज़ार सब्सक्राइबर चाहिए थे। गेम खेलने के लिए मुझे एक कमरा चाहिए था और इतना पैसा कमाता था कि नए गेम खरीद सकूं और कंटेंट भी बना सकूं। लेकिन जब चैनल ने पापुलैरिटी हासिल की तो चुनौती बदल गई। इसीलिए मुझे अब उम्मीद पर खड़ा उतरना है और मैं उसे स्ट्रगल कर रहा हूं। मुझे घर से बाहर निकलने में डर लगता है।"

कैरी मिनाटी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मुझे डर लगता है कि कहीं एक बार जब मैं बाहर जाऊं तो मुझे जज किया जाएगा या फिर अगर मैं कुछ खाऊंगा तो भी 10 लोग मुझे घूरने लगेंगे। इसका असर देखने को मिलता है और अगर मैं लोगों से जुड़ता नहीं हूं तो मैं कंटेंट नहीं बन सकता हूं। इसीलिए मुझे एक नॉर्मल लाइफ जीने की जरूरत है और अगर कोई डिस्कनेक्ट होता है तो यह सब पूरी तरह फेल हो जाएगा।"

कैरी मिनाटी की मां डॉक्टर है और उनके पिता वकील है। कैरी इस पर बात करते हुए कहते हैं कि "मेरे माता-पिता शुरुआत में मेरा साथ नहीं दे रहे थे। मेरी मां चाहती थी कि मैं दसवीं के बाद मेडिकल की पढ़ाई करूं। लेकिन मुझे पता था कि मैं यह नहीं कर पाऊंगा। इसीलिए मैंने कह दिया था कि मेरे लिए एक पीसी खरीदो और मैं आर्ट सब्जेक्ट ले लिया था।"

अक्सर देखने को मिलता है कि एक यूट्यूबर एक क्रिएटर के रूप में अपनी क्रिएटिव डेवलपमेंट में क्रिटिसिज्म को बहुत ही महत्व देता है। कैरी मिनाटी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं क्रिटिसिज्म को बहुत ही गंभीरता से देखता हूं, लेकिन सिर्फ तभी तक जब इसका कोई मतलब हो। वरना मेरे पास में बिल्कुल भी वक्त नहीं है। यहां तक की जितनी आलोचना मुझे मिल जाती है मैं इस चीज के लिए खुद की 10 गुना ज्यादा आलोचना कर देता हूं।"

More from Filmibeat

Read more about: carry minati
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X