जब घर में अकेली थी करिश्मा कपूर, बेडरूम में घुसा शख्स, की ऐसी हरकत कि सहम गईं थी हसीना

Karisma Kapoor

करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री में काफी हिट फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन भले ही आज करिश्मा कपूर इंडस्ट्री में कुछ खास एक्टिव नहीं है लेकिन इसके बावजूद उनकी खूबसूरती के चर्चे बने रहते हैं। करिश्मा कपूर अपनी निजी जिंदगी को भी लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लेकिन आज हम आपको करिश्मा कपूर से जुड़ा हुआ एक बेहद ही खास किस्सा बताने वाले हैं।

करिश्मा कपूर की टूट चुकी है शादी

दरअसल आपको बता दें कि करिश्मा कपूर की उम्र 49 साल की हो चुकी है और इसके बावजूद उनकी खूबसूरती में कोई भी कमी नहीं आई है। करिश्मा कपूर के अफेयर के भी चर्च खूब रहे और इतना ही नहीं शादी होने के बावजूद आज वह अकेली रह गई। दरअसल उन्होंने मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ में शादी रचाई और कुछ सालों के बाद में यह शादी टूट गई। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ में अकेले रहती हैं और इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर एक कारपेंटर ने एक्ट्रेस के घर में घुसकर चोरी कर ली।

करिश्मा कपूर के बेडरूम में घुस गया था शख्स

कुछ खबरों के अनुसार एक बार करिश्मा कपूर घर में अकेली थी और उन्होंने घर में कुछ काम करने के लिए एक कारपेंटर को भी बुलाया था। लेकिन काम करते-करते कारपेंटर को यह पता चल गया की करिश्मा कपूर घर में अकेली है और उसने इसी बात का फायदा उठा लिया। इसके बाद वह उनके बेडरूम में घुस गया और इस बात की करिश्मा कपूर को भनक तक नहीं लग पाएगी वह कारपेंटर उनके बेडरूम में आ चुका है।

करिश्मा कपूर ने चोरी की लिखवाई पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट

इसके बाद में मौका देखकर कारपेंटर ने करिश्मा कपूर का बेहद ही कीमती पर्स चुरा लिया और चुपचाप वहां से रफू चक्कर हो गया। पर्स चोरी की घटना जब करिश्मा कपूर को पता चली तो वह काफी ज्यादा हैरान हो गई थी। इसके बाद में एक्ट्रेस ने चोरी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवा दी और बताया कि पर्स में उनकी बेहद ही कीमती चीज भी हैं। इसके बाद में पुलिस ने उस शख्स को पकड़ लिया और उससे पर्स वापस लेकर करिश्मा कपूर को दे दिया।

करिश्मा कपूर का वर्कफ्रंट

अगर हम करिश्मा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था। हालांकि उनका बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म राजा बाबू से पहचान मिली। इसके बाद में करिश्मा कपूर ने अंदाज अपना-अपना, राजा हिंदुस्तानी, कुली नंबर 1, हम साथ साथ हैं और बीवी नंबर वन जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया। इतना ही नहीं करिश्मा कपूर को वेब सीरीज 'मदरहुड' में भी देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X