Cannes Throwback: 2025 में भारत के इन सितारों के लुक्स ने किया था धमाका, रेड कार्पेट लुक्स वायरल
Cannes Throwback Looks: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 भारतीय फैशन के लिए ग्लोबल मंच पर एक बेहद खास पल बन गया। शाही भारतीय कारीगरी, ग्लैमरस कॉउचर, बोल्ड एक्सपेरिमेंट और मॉडर्न मेन्सवेयर के साथ भारतीय सितारों ने रेड कार्पेट पर परंपरा और आधुनिकता का शानदार मेल पेश किया।

ये सितारे सिर्फ कान्स में शामिल नहीं हुए, बल्कि उन्होंने ऐसे फैशन मोमेंट्स दिए जिनकी दुनियाभर में चर्चा हुई। अब जब फ्रेंच रिवेरा में कान्स 2026 की शुरुआत हो चुकी है, आइिए नज़र डालते हैं पिछले साल के सबसे चर्चित और यादगार रेड कार्पेट लुक्स पर।
ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर साबित किया कि वह भारत की सबसे बड़ी कान्स आइकन क्यों हैं। उन्होंने डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत आइवरी और गोल्डन आउटफिट पहनी, जिसमें हैंडवोवन कढ़वा बनारसी साड़ी, बारीक एम्ब्रॉयडरी और ड्रामेटिक केप-स्टाइल दुपट्टा शामिल था। असली सोने की डिटेलिंग, ट्रेडिशनल जूलरी और उनकी सिग्नेचर ग्रेस ने इस लुक को कान्स 2025 के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स में शामिल कर दिया।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का कान्स डेब्यू साल के सबसे चर्चित अपीयरेंसेस में से एक रहा। अपने पहले रेड कार्पेट लुक के लिए उन्होंने डेनियल रोज़बेरी द्वारा डिज़ाइन किया गया आइवरी-न्यूड शियापरेली हाउते कॉउचर गाउन पहना, जिसमें फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और मरमेड सिल्हूट था। इसके बाद उन्होंने नेवी ब्लू जियोर्जियो अरमानी प्रिवे गाउन में ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर का अंदाज़ दिखाया। क्लोजिंग सेरेमनी में आलिया ने स्वारोवस्की क्रिस्टल और गुच्ची के सिग्नेचर GG मोनोग्राम से सजे साड़ी-इंस्पायर्ड आउटफिट में खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके सभी लुक्स एलिगेंस, क्लास और इंटरनेशनल फैशन का खूबसूरत मेल थे।
पारुल गुलाटी
पारुल गुलाटी ने कान्स 2025 में अपने बेहद अलग और अनोखे लुक से सबका ध्यान खींचा। मोहिट राय और रिद्धि बंसल द्वारा डिज़ाइन किया गया उनका आउटफिट पूरी तरह असली मानव बालों से तैयार किया गया था, जो उनके हेयर एक्सटेंशन ब्रांड निश हेयर को ट्रिब्यूट था। यह लुक अपनी यूनिकनेस और पर्सनल कनेक्शन की वजह से काफी चर्चा में रहा। फैशन और बिजनेस आइडेंटिटी को जोड़ते हुए पारुल ने कान्स रेड कार्पेट पर बेहद अलग पहचान बनाई।
नितांशी गोयल
नितांशी गोयल कान्स 2025 की सबसे फ्रेश और यंग फैशन फेस बनकर उभरीं। उन्होंने ऐसे कॉउचर लुक्स चुने जिनमें सॉफ्टनेस और एलिगेंस का खूबसूरत बैलेंस था। उनका एक खास लुक मोनिका शाह और करिश्मा सवाली द्वारा डिज़ाइन किया गया था, जिसमें बेहद खूबसूरत डिटेलिंग देखने को मिली। वहीं उन्होंने शुभालिका शर्मा द्वारा।पापा डोंट प्रीच का एक फेयरीटेल-स्टाइल आउटफिट भी पहना।।नितांशी की सबसे खास बात उनकी नैचुरल और फ्रेश अपील रही, जिसने उन्हें बाकी लुक्स से अलग बनाया।
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने कान्स 2025 में पूरी तरह सिनेमैटिक ग्लैमर को अपनाया। उनका एक बेहद चर्चित लुक तरुण तहिलियानी द्वारा डिज़ाइन किया गया ब्लश पिंक टिश्यू आउटफिट था, जिसमें भारतीय ड्रेपिंग और कॉउचर स्ट्रक्चर का शानदार मेल था। इसके अलावा उन्होंने अनामिका खन्ना का पिस्ता ग्रीन कॉउचर गाउन पहना, जिसमें गोल्डन बॉडिस और ड्रामेटिक ट्रेल थी। बारीक कढ़ाई, पर्ल डिटेलिंग और फ्लोइंग सिल्हूट्स ने उनके पूरे कान्स वॉर्डरोब को बेहद रॉयल और ग्लैमरस बना दिया।
ईशान खट्टर
ईशान खट्टर ने कान्स 2025 में भारत की तरफ से सबसे दमदार मेन्सवेयर लुक्स में से एक पेश किया। उन्होंने डिज़ाइनर गौरव गुप्ता का डीप बॉरडो वेलवेट बंधगला पहना, जिसे मैचिंग ट्राउज़र और ब्लैक सिल्क शर्ट के साथ स्टाइल किया गया था। ट्रेडिशनल इंडियन टेलरिंग और मॉडर्न सिल्हूट का यह मेल बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आया।
विशाल जेठवा
विशाल जेठवा ने कान्स रेड कार्पेट पर सिंपल लेकिन बेहद क्लासी अंदाज़ से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने कौशिक वेलेंद्र द्वारा डिज़ाइन किया गया ब्लैक "पावर आर्मर" सूट पहना, जिसमें क्रिस्टल एम्बेलिशमेंट और शार्प शोल्डर स्ट्रक्चर था। इसे काव्या पोटलुरी के खास गोल्ड ब्रोच के साथ स्टाइल किया गया था। विशाल ने दिखाया कि सादगी और क्लासिक स्टाइल भी रेड कार्पेट पर बड़ा प्रभाव छोड़ सकते हैं।
करण जौहर
करण जौहर ने कान्स 2025 में एक बार फिर अपने मैक्सिमलिस्ट फैशन स्टाइल से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने मनीष मल्होत्रा की एम्ब्रॉयडर्ड आइवरी शेरवानी पहनी, जिसमें शाही भारतीय कारीगरी और कॉउचर ग्लैमर का शानदार मेल था। एक और खास मौके पर करण ने दिवंगत डिज़ाइनर रोहित बल को ट्रिब्यूट देते हुए उनके आर्काइव कलेक्शन की सिल्क वेलवेट जैकेट पहनी। ड्रामेटिक सिल्हूट्स, लग्ज़री फैब्रिक और स्टेटमेंट स्टाइलिंग ने करण की फैशन समझ और उनकी बड़ी पर्सनैलिटी को खूबसूरती से दर्शाया।


Click it and Unblock the Notifications

