#Cannes Rewind: 12 साल पहले हुआ था दीपिका पादुकोण का कान्स डेब्यू, देखिए कैसा रहा 12 सालों का सफर
मशहूर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कान्स फिल्म फेस्टिवल का 75वां साल है और इस साल, भारत को सम्मान देते हुए Country Of Honor का दर्जा दिया गया। वहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, इस साल, कान्स फिल्म फेस्टिवल की ज्यूरी में शामिल हैं। 17 मई से शुरू ये फिल्म फेस्टिवल 28 मई तक चलेगा।
दीपिका पादुकोण इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने पहुंच चुकी हैं। फैन्स को उनके लुक का इंतज़ार भी है। इस फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने से पहले, दीपिका पादुकोण, इंटरनेशनल ब्रांड लुई वित्तॉ के एक इवेंट के लिए कैलिफॉर्निया पहुंची थीं जहां से उनका लुक काफी वायरल हुआ।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण लुई वित्तॉ की पहली भारतीय ब्रांड एंबेज़डर हैं। और अब इस साल वो कान्स की ज्यूरी में शामिल हो चुकी हैं। हालांकि, कान्स में दीपिका का डेब्यू हुआ था 2010 में। इन सालों में दीपिका ने रेड कार्पेट पर कितने जलवे बिखेरे हैं, देखिए इन तस्वीरों में।

कान्स में डेब्यू
कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण का डेब्यू हुआ था साल 2010 में। हालांकि ये डेब्यू उनकी किसी फिल्म के लिए नहीं हुआ था। इस साल दीपिका ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिवास रीगल की ब्रांड एंबेज़डर के तौर पर रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

फिल्म के लिए छोड़ा कान्स
इसके बाद कई सालों तक दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों में इतना व्यस्त रहीं कि वो कान्स का हिस्सा नहीं बन पाईं। 2016 में दीपिका कान्स का हिस्सा बनने ही वाली थीं लेकिन उस वक्त उनकी महत्त्वाकांक्षी फिल्म पद्मावत पर काम चल रहा था।

सात सालों बाद वापसी
दीपिका पादुकोण ने सात सालों बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल में वापसी की। साल 2017 में दीपिका पादुकोण ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में लॉरियल की ब्रांड एंबेज़डर के तौर पर शिरकत की। इस दौरान वो कई इवेंट्स का हिस्सा बनीं और हर इवेंट में उनका लुक फैन्स के होश उड़ाता गया।

दिखाया जलवा
2017 में दीपिका पादुकोण ने अपने इस Sheer Gown के साथ रेड कार्पेट पर जलवा दिखाया। उनके लुक की हर जगह काफी तारीफ की गई। फैन्स और फैशन क्रिटिक्स दोनों को ही दीपिका का ये लुक काफी पसंद आया।

तुरंत ही कर दिया रिजेक्ट
वहीं इस साल, दीपिका का दूसरा लुक फैन्स को समझ ही नहीं आ पाया। उन्होंने एक गहरे हरे रंग का आउटफिट चुना लेकिन फैन्स और क्रिटिक्स दोनों ने ही दीपिका के इस लुक को रिजेक्ट कर दिया।

गलितयों से सीखा
2019 में दीपिका पादुकोण ने अपनी गलतियों से सीख ली और उन्होंने बेहद धाकड़ अवतार में रेड कार्पेट पर एंट्री ली। इस गुलाबी गाउन में दीपिका पादुकोण सीधा किसी डिज़्नी फिल्म से बाहर निकल कर आई हुई लग रही थीँ।

जीत लिया दिल
दीपिका पादुकोण के कान्स के सफर में आज तक का सबसे पसंद किया गया उनका लुक यही है। दीपिका 2019 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में केवल फैन्स को चौंकाने आई थीं।

नहीं दोहराई गलतियां
दीपिका पादुकोण ने हर साल अपनी गलतियों से कुछ ना कुछ सीखा। उनका ये हरा गाउन आलोचनाओं का शिकार बना था। लेकिन दीपिका ने अपने इस लुक की खामियों से सीखा और कुछ बेहतर अवतार में नज़र आईं।

मोनोक्रोम में आईं नज़र
दीपिका पादुकोण 2019 में रेड कार्पेट पर इस मोनोक्रोम अवतार में नज़र आईं। हालांकि उनके इस लुक को भी खासा पसंद नहीं किया गया।

इवेंट्स में जीता दिल
दीपिका पादुकोण ने लॉरियल के इवेंट्स में सबका दिल जीता। विदेश की मीडिया भी उनकी खूबसूरती के किस्से कवर करती और छापती दिखाई दी।

आलोचनाओं के बावजूद राज
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण को कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने आउटफिट्स के लिए ज़्यादातर आलोचनाओं का ही सामना करना पड़ा है। लेकिन फिर भी दीपिका पादुकोण, हर अपीयरेंस के साथ राज करती दिखाई दीं।

इस साल क्या जलवे दिखाएंगी
अब देखना है कि इस साल दीपिका पादुकोण, कान्स फिल्म फेस्टिवल में क्या जलवे बिखेरती हैं। बस तस्वीरों का इंतज़ार है।


Click it and Unblock the Notifications











