Cannes Film Festival 2023: जब कांस फेस्टिवल में ट्रोलर्स ने ऐश्वर्या को कहा था, 'बुड्ढी' और 'मोटी'!

Cannes Film Festival 2023: कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट की ऐश्वर्या राय बच्चन मोस्ट पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटी हैं। 2002 से कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल 21वीं बार कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में शिरकत करेंगी। 76वां वार्षिक कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 इस साल 16 से 27 मई तक चलेगा। इस मौके पर चलिए जानते हैं क्यों ऐश्वर्या राय को ट्रोलर्स ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में 'बुड्ढी' और 'मोटी' कहा था।
कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में ऐश्वर्या राय का लुक
कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 में ऐश्वर्या राय तीन अलग-अलग लुक में नजर आई थीं। हॉट पिंक पेंट सूट जिसे उन्होंने लोरियल ओपनिंग इवेंट के दौरान पहना था। बाद में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लैक डोल्से और गब्बाना गाउन, जिस पर 3डी फूलों को काम किया गया था, को पहना था। इस गाउन को पहनने के बाद ऐश्वर्या राय उतनी प्रभावशाली नहीं लग रही थी जितनी कि वह पहले काम में लग चुकी हैं।
ऐश्वर्या राय मेकअप और मोटापे के कारण हुई थीं ट्रोल
ऐश्वर्या राय के लुक पर ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने से खुद को रोक नहीं पाए। कई लोगों ने उनके मेकअप के कारण ट्रोल किया तो कई उन्हें उनके मोटापे की वजह से उन्हें रोल किया। एक ने लिखा था, ऐश्वर्या राय बच्चन ने लिप जॉब करवाया है। वही कोई पूछता नजर आया क्या वह प्रेग्नेंट हैं? कोई उन्हें यह कहता नजर आया कि यह बहुत ओल्ड लग रही हैं। एक यूजर ने कहा, कितना मेकअप पोतोगी। किसी ने कहा, यह सब प्लास्टिक सर्जरी और बोटॉक्स की वजह से है।
बेशक, बहुत से लोगों ने ऐश्वर्या राय के इस लुक को पसंद भी किया लेकिन ट्रोलर्स से ऐश्वर्या बच नहीं पाईं। एक ट्रोलर ने लिखा, इस ड्रेस में हमेशा की तरह अच्छी लग रही हो लेकिन बहुत ज्यादा मोटी लग रही हो, हो सकता है तुम्हारी उम्र हो गई है या तुम प्रेग्नेंट हो या फिर तुमने वजन बढ़ा लिया है।
एक अन्य यूजर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट किया. यह तो बुड्ढी हो गई है यार, अब इनको बॉलीवुड में मां का ही रोल मिलेगा। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी ने आपकी ब्यूटी को खराब कर दिया है। एक ट्रोलर ने तो उन्हें गार्डन ऑफ डिजास्टर का ही नाम दे दिया था।
इन वजहों से भी हुईं हैं ट्रोल -
यह सभी जानते हैं ऐश्वर्या राय की कांस फिल्म फेस्टिवल में लंबे समय से अपीयरेंस रही हैं। कभी वे फिल्मों के कारण तो कभी इंटरनेशनल ब्रांड्स को रिप्रेजेंट करते हुए कांस फिल्म फेस्टिवल में नजर आईं। यहां तक कि वह अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ भी कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखी हैं। लेकिन ट्रोलर्स कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते जब उन्हें सेलिब्रिटीज को ट्रोलर्स करने का मौका मिले। शायद यही वजह है कि ऐश्वर्या राय बच्चन भी कभी अपने लुक की वजह से, कभी अपने मेकअप की वजह से, तो कभी अपनी अपीयरेंस की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। बहरहाल, इस साल सबको इंतजार है कि ऐश्वर्या राय क्या गजब ढाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











