..................... Cannes Film Festival 2023: Sara Ali Khan shares Abu Jani Sandeep Khosla couture in red carpet debut look on social media - Hindi Filmibeat

Cannes 2023: खुद को रोक नहीं पाई सारा अली खान, फ्रांस में आधी रात को ही बीच किनारे की फोटो....

Cannes 2023

Cannes Film Festival 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आजकल खूब सुर्खियों में हैं। दरअसल, सारा अली खान ने इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 के पहले दिन यानी 16 मई को डेब्यू किया।

76वें कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में सारा अली खान ने किया डेब्यू

डेब्यू के दौरान सारा अली खान ने कान्स 2023 के रेड कार्पेट पर हाथ से कढ़ाई की हुई मल्टी-पैनल लहंगा पहना था, जिसे जाने-माने फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था, जिसका दुपट्टा बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस लुक में सारा अली खान बेहद कॉन्फिडेंस और बला की खूबसूरत लग रही थीं। अपने इस शानदार लुक से सारा अली खान ने रेड कार्पेट पर सभी को खूब इंप्रेस किया।

सारा खान ने फ्रांस के एक बीच पर खिंचवाई फोटोज

इन सबके अलावा एक और वजह है जिसने सारा अली खान को चर्चा में ला दिया है। जी हां, कांस 2023 के अपने पहले दिन के लुक की कुछ तस्वीरें सारा ने फ्रेंच रिवेरा, फ्रांस के एक बीच पर खिंचवाई। इन तस्वीरों सारा अली खान ब्राइडल लुक में नजर आ रही थीं। यह सभी तस्वीरें सारा ने बीच के किनारे खिंचवाई। इन तस्वीरों की खास बात यह थी कि सारा को ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की इतनी जल्दी थी कि वह दिन होने का भी इंतजार नहीं कर पाई और आधी रात को ही उन्होंने इन तस्वीरों को फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। सारा की बेचैनी या यूं कहें एक्साइटमेंट देखने लायक है। वे फैंस को फ्रांस से भी अपनी पल-पल की जानकारी दे रही हैं।

सारा खान जरा हटके जरा बचके फिल्म के प्रमोशन में हैं व्यस्त

इसके अलावा भी सारा अपनी आने वाली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सारा अली खान विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगी और 2 जून को ये फिल्म थियेटर में रिलीज होगी। इस फिल्म के कहीं पोस्टर तो कहीं ट्रेलर लॉन्च तो कहीं गानों को सारा अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर प्रमोट करती नजर आती हैं।

सारा का कांस में ब्लैक ड्रेस लुक

हालांकि सारा अली खान का इसके अलावा भी ब्लैक ड्रेस लुक सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हो रहा है। बहरहाल, सारा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अपने चुलबुले अंदाज से और फैंस को अपनी पल-पल की जानकारी देकर खुद को फैंस से अच्छी तरह कनेक्ट करने में माहिर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X