Cannes Film Festival 2023 में अनुष्का शर्मा करेंगी डेब्यू, जानें इस साल कांस का ड्रेस कोड क्या होगा!

Anushka Sharma

Cannes Film Festival 2023: 76वां कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 शुरू होने वाला है। कांस फेस्टिवल इस साल 16 मई से 27 मई तक फ्रेंच रिवेरा (French Riviera) में आयोजित किया जाएगा। इस फेस्टिवल में मशहूर हस्तियों के अलावा, जर्नलिस्ट और फिल्म समीक्षक भी टिकट लेकर में शामिल हो सकते हैं। इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में डेब्यू करेंगी। इसके अलावा भी इस कांस का इस साल ड्रेस कोड कॉकटेल ड्रेस, एलबीडी, डिनर जैकेट और टिकट इत्यादि के बारे में खुलासा हो चुका है।

कांस 2023 में भारतीय सेलेब्स

इस साल, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपनी शुरुआत करेंगी। सालों से, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, मल्लिका शेरावत, अदिति राव हैदरी और अन्य सहित कई भारतीय हस्तियों ने कांस फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया है।

कांस 2023 में भारतीय फिल्में

इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में अनुराग कश्यप की केनेडी, आगरा, फायरब्रांड और मणिपुरी फिल्म ईशानौ (Ishanou) की स्क्रीनिंग की जाएगी।

कांस 2023 में हॉलीवुड सेलेब्स

कांस फिल्म फेस्टिवल में अगले हफ्ते रेड कार्पेट पर लियोनार्डो डिकैप्रियो, नताली पोर्टमैन और हैरिसन फोर्ड के आने की उम्मीद है।

कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 ड्रेस कोड

हालांकि कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 का कोई स्ट्रिक्ट ड्रेस कोड नहीं है लेकिन कांस फिल्म फेस्टिवल के रूल्स के मुताबिक अगर किसी के पास पहनने के लिए डिनर जैकेट या इवनिंग ड्रेस नहीं है, तो कॉकटेल ड्रेस में एक डॉर्क ट्राउजर सूट, फैंसी टॉप विद ब्लैक ट्राउजर के साथ या एक छोटे ब्लैक टॉप के साथ पेयर किया जा सकता है। साथ ही ब्लैक या मिडनाइट ब्लू सूट को बो टाई के साथ एलीगेंट शूज विद और विदाउट हील के साथ पेयर किया जा सकता है।

कांस 2023 के लिए किन फिल्मों को चुना गया है -

दिखाई गई फिल्मों के अधिकारिक चयन में कई श्रेणियां हैं, पाल्मे डी'ओर अवार्ड के लिए 21 दावेदार फिल्में हैं।

जेसिका हॉस्नर द्वारा "क्लब ज़ीरो",
जोनाथन ग्लेज़र द्वारा "द ज़ोन ऑफ़ इंटरेस्ट",
अकी कौरिस्माकी द्वारा "कुओलेट लेहडेट" ("फॉलन लीव्स"),
कौथर बेन हनिया द्वारा "लेस फिल्स डी ओल्फा" ("फोर डॉटर्स"),
वेस एंडरसन द्वारा "ऐस्टरॉइड सिटी",
जस्टिन ट्रिट द्वारा "एनाटॉमी डी'ने च्यूट" ("एनाटॉमी ऑफ़ ए फॉल"),
कोरे-एडा हिरोकाज़ू द्वारा "काइबत्सु" ("मोंस्टर"),
नन्नी मोरेटी द्वारा "इल सोल डेल 'एवेनियर" ("ए ब्राइटर टुमॉरो"),
कैथरीन ब्रेलेट द्वारा "लेटे डेर्नियर" ("लास्ट समर"),
नूरी बिलगे सीलन द्वारा "कुरु ओटलार उस्ट्यून" ("अबाउट ड्राई ग्रासेस"),
एलिस रोहरवाचेर द्वारा "ला चिमेरा",
ट्रान अन्ह हंग द्वारा "ला पैशन डी डोडिन बौफैंट" ("द पॉट-औ-फेउ"),
मार्को बेलोचियो द्वारा "रैपिटो" ("किडनैप"),
टोड हेन्स द्वारा "मई दिसंबर",
वांग बिंग द्वारा "किंग चुन" ("यूथ"),
केन लोच द्वारा "द ओल्ड ओक",
रमाता-तौले सै द्वारा "बनेल ए अदामा",
विम वेंडर्स द्वारा "परफेक्ट डेज़",
करीम ऐनूज़ द्वारा "फायरब्रांड",
जीन-स्टीफन सौवायर द्वारा "ब्लैक फ्लाईज़",
कैथरीन कोर्सिनी द्वारा "ले रिटोर" ("होमकमिंग")

कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 अवार्ड -

कांस का टॉप अवार्ड पाल्मे डी'ओर है। "ट्रायंगल ऑफ़ सैडनेस" ने पिछले साल पाल्मे डी'ओर जीता था। दो महिला निर्देशकों, जेन कैंपियन और जूलिया डुकोर्नौ ने "द पियानो" और "टाइटेन" के लिए पुरस्कार जीता था। इसके अलावा अवार्ड कैटेगरी में ग्रैंड प्रिक्स, जूरी पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म शामिल हैं।

कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 टिकट -

खबरों के मुताबिक, कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 की एंट्री टिकट 5 लाख ($ 6,100) से लेकर लगभग 20 लाख ($ 25,000) तक के बीच में है।

इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल 16 मई से निर्देशक मैवेन और जॉनी डेप अभिनीत फ्रांसीसी भाषा की फिल्म "जीन डू बैरी" से शुरुआत होगी और एनीमेशन "एलिमेंटल" के साथ 27 मई को ये खत्म होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X