Cannes Film Festival 2023: ऐश्वर्या, कैटरीना और सोनम सहित ये हीरोइनें भी हो चुकी हैं कांस में ट्रोल!

Cannes Film Festival 2023: बॉलीवुड में सिर्फ ऐश्वर्या राय ही नहीं बल्कि विद्या बालन, सोनम कपूर, कैटरीना कैफ, शर्लिन चोपड़ा और ऋचा चड्ढा जैसी कई हसीनाएं भी कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर ट्रोल हो चुकी हैं। चलिए जानते हैं कांस फिल्म फेस्टिवल में कौन, कैसे और किस वजह से ट्रोल हुआ।
ऐश्वर्या राय बच्चन
Cannes Film Festival 2012 में जब ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी प्रेग्नेंसी के बाद कांस के रेड कार्पेट पर लौटीं तो वे खूब ट्रोल हुई थीं। ऐश्वर्या इस दौरान एक नीले एली साब गाउन में दिखाई दी जिसमें वे कुछ खास आकर्षक नहीं लगीं। लेकिन ये एकमात्र मौका नहीं है Cannes Film Festival 2003 में भी ऐश्वर्या का कान्स रेड कार्पेट लुक एक डिजास्टर था, जब उन्होंने नियॉन ग्रीन नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी।
इसके अलावा जब एथनिक वियर की बात आती है, तो ऐश्वर्या ने कान्स के रेड कार्पेट पर हमें हमेशा निराश किया।अभिनेत्री एक गोल्डन तरुण तहिलियानी साड़ी, सब्यसाची लहंगा-साड़ी और अबू जानी संदीप खोसला की पोशाक में है। निश्चित रूप से ये अभिनेत्री का बेस्ट लुक नहीं है।
विद्या बालन
विद्या बालन ने Cannes Film Festival 2013 में सब्यसाची की डिजाइन किए हुए लहंगे को चुना जिसकी वजह से वे खूब ट्रोल हुईं। चौड़े काले बॉर्डर वाले लहंगे के साथ सिर पर दुपट्टा लेने के कारण विद्या बालन को इस लुक के लिए फैंस ने खूब ट्रोल किया। वहीं विद्या बालन को कांस फिल्म फेस्टिवल 2013 में उनके द्वारा पहनी नथनी के लिए भी काफी आलोचना मिली थी। इसके अलावा विद्या बालन कॉपर की सब्यसाची साड़ी में सुंदर लग रही थीं, लेकिन लोगों ने उनके पहनावे की आलोचना करते हुए कहा कि वह 2013 के कान्स डेब्यू में अपनी उम्र से बड़ी लग रही थीं।
कैटरीना कैफ
Cannes Film Festival 2015 में ब्लैक लेस ऑस्कर डे ला रेंटा में कैटरीना कैफ के लुक को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। भले ही गाउन में कैटरीना के कर्व्स पर पूरी तरह से फ्लॉन्ट हो रहे थे, लेकिन फैशन क्रिटिक्स उनके मेकअप से थोड़ा निराश दिखे।
सोनम कपूर
Cannes Film Festival 2015 के रेड कार्पेट पर फैशनिस्टा सोनम कपूर ने पीले पंखों वाला एली साब कॉउचर गाउन चुना था। सोनम कपूर का ये पहनावा 'साल का सबसे विवादास्पद पहनावा' बन गया था और इस लुक के खूब मीम्स भी बने थे।
साथ ही 2011 में कांस में पोल्का डॉटेड मसाबा साड़ी में फुल-स्लीव ब्लाउज़ के साथ सोनम कपूर ट्रोल हो चुकी हैं।
मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत कांस फिल्म फेस्टिवल में नियमित रूप से जाती रही हैं, लेकिन उनकी शैली ने सबको काफी निराश किया।ब्लैक स्ट्रैपलेस डोल्से एंड गब्बाना गाउन के साथ उन्होंने न्याय नहीं किया। वहीं उनका एक दूसरा कांस लुक भी लोगों की समझ से परे था।
शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन चोपड़ा ने 2013 में अपने कान्स डेब्यू के लिए जो पहना था वह कुछ ऐसा है जिसे लोग निश्चित रूप से दोबारा नहीं देखना चाहेंगे।
ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा बेशक टैलेंट की पावरहाउस हैं, लेकिन जब फैशन की बात आती है, तो एक्ट्रेस को अभी लंबा रास्ता तय करना है। कांस फिल्म फेस्टिवल 2015 में उनका रेड कार्पेट अपीयरेंस इसका सबूत है।
अमीषा पटेल
2013 कांस फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर भारतीय फैशन के लिए बिल्कुल भी अच्छा साल नहीं रहा था। मनीष मल्होत्रा के पहनावे में अमीषा पटेल फैशनपरस्तों को प्रभावित नहीं कर पाईं।


Click it and Unblock the Notifications





















