कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019: प्रियंका - दीपिका ने लगाई रेड कार्पेट पर आग, लेकिन महफिल लूट ले गईं कंगना
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है और रेड कार्पेट पर कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज भी करवा दी है। जहां प्रियंका चोपड़ा ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपना डेब्यू किया है वहीं कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण अब इस इवेंट का हिस्सा बन चुकी हैं।
अपने रेड कार्पेट लुक के लिए जहां प्रियंका चोपड़ा ने एकदम छुईमुई लुक लेते हुए बैंगनी गाउन का सहारा लिया वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत भारतीय साड़ी को नया टच देकर रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरती नज़र आईं। इन दोनों से इतर दीपिका पादुकोण ने एक काला - सफेद गाउन चुना जो उन पर फब रहा था।
अब देखना है कि आने वाले दिनों में ये तीन सुपरस्टार्स अपने दिन, इस फ्रेंच फेस्टिवल में कैसे काटती हैं। प्रियंका चोपड़ा जहां एक तरफ, 5B की स्क्रीनिंग अटेंड कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ, दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत अपने अपने इवेंट्स में व्यस्त नज़र आईं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इवेंट है जिसमें बड़े बड़े देशों के फिल्ममेकर, एक्टर्स और मॉडल्स शिरकत करने आते हैं। इस इवेंट के लिए हुमा कुरैशी और डायना पेंटी भी भाग लेने के लिए फ्रांस के लिए निकल चुकी हैं।

अब देखना है कि भारत के हिस्से इस साल कितनी तारीफें आती हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर भी भाग लेंगी। वहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान भी अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंची हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











