..................... Cannes Film Festival 2017 - Aishwarya Rai's two day journey was splendid - Hindi Filmibeat

#ViralPics: कल रात से ये तस्वीरें फैल रही हैं....आप भी सुबह का नाश्ता इन्हें देखकर कीजिए!

ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल का दो दिनों का शानदार सफर खत्म हो चुका है लेकिन वाकई फैन्स को ऐसा ही लगेगा कि बस कब अगला साल आए और कब वो वापस दिखाई दें।

70वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का दो दिन का सफर खत्म हो चुका है। और अब वो सोनम कपूर को कमान सौंपकर भारत रवाना हो चुकी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने दो दिन में पता नहीं अपनी फैन फॉलोइंग में कितना इज़ाफा कर लिया है।

इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल शुरू भी आराध्या बच्चन की कुछ वायरल तस्वीरों से हुआ और खत्म भी। हालांकि हर साल कान्स में आऱाध्या पर भी मीडिया की नज़रें रहती हैं।

लेकिन इस बार आराध्या ने भी कैमरे को निराश नहीं किया और यहां वहां पोज़ देती नज़र आई। ऐश्वर्या राय 16वीं बार कान्स फिल्म फेस्टिवल की रेड कार्पेट पर चलीं लेकिन उनका ये साल शानदार रहा।

क्योंकि हर दिन औऱ हर लुक के साथ ऐश्वर्या राय बेहतरीन ही लगीं और उन्होेंने फैन्स को कहीं से भी निराश नहीं किया। दो दिनों में ऐश्वर्या राय 5 लुक्स में नज़र आईं।

ऐश्वर्या राय बच्चन इंटरनेशनल ब्रांड लॉरियल की एंबैज़डर हैं और इसलिए दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में लॉरियल को प्रमोट कर रही थीं।

और उनके हर लुक के साथ वो बेहतर ही दिखाईं दीं। दो दिनों में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक शानदार सफर तय कर लिया जो देखे बिना आपकी सुबह अधूरी है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X