Cannes Film Festival 2023: 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल का हुआ आगाज, इंडिया के ये सभी सितारे दिखाएंगे अपना जलवा!

Cannes Film Festival 2023

Cannes Film Festival 2023: 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आज यानी 16 मई को आगाज हो चुका है। ये फिल्म फेस्टिवल 27 मई तक चलेगा। इस साल इस कांस फिल्म फेस्टिवल फ्रांस के कोस्टल एरिया फ्रेंच रिवेरा में आयोजित होने जा रहा है। हर साल कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और मल्लिका शेरावत जैसी बॉलीवुड हस्तियां चार चांद लगाती दिखती हैं। इस साल भी ये हस्तियां कांस में दिख सकती हैं।

लेकिन इन हस्तियों के अलावा इस बार कुछ और हसीनाओं का नाम कांस में जुड़ने वाला है। जी हां, इस साल अनुष्का शर्मा, मानुषी छिल्लर, सारा अली खान, सनी लियोनी, ईशा गुप्ता, उर्वशी रौतेला और मृणाल ठाकुर जैसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का जलवा बिखेरते नजर आएंगी। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेस, एक्टर, बॉलीवुड डायरेक्टर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर इस साल Cannes Film Festival 2023 में शिरकत करने वाले हैं।

सारा अली खान, अनुष्का शर्मा, मानुषी छिल्लर और ईशा गुप्ता करेंगी डेब्यू -

अनुष्का शर्मा पहली बार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रही हैं। इसके लिए वे काफी एक्साइटेड भी हैं। वे क्रिकेटर और अपने पति विराट कोहली के साथ कान्स में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी कान्स में डेब्यू के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर कान रेड कार्पेट पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सारा अली खान भी कान्स में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुकी हैं। ईशा गुप्ता केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन के नेतृत्व वाली टीम का हिस्सा होंगी।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 2023 कान रेड कार्पेट पर अपनी शुरुआत करेंगी। लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर अनुष्का शर्मा फिल्म में सिनेमा में महिलाओं को अवार्ड देने और सम्मानित करने के लिए 'टाइटैनिक' फेम अभिनेत्री केट विंसलेट के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनेंगी।

ऐसा कहा जा रहा है कि सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, ईशा गुप्ता और कंगाबाम तोम्बा के साथ-साथ ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा और केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन के साथ दिखेंगी। इस मौके पर सिंगर कुमार शानू की बेटी शैनन के भी मौजूद रहेंगी। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू की बेटी शैनन के सानू 'चल जिंदगी' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर में डेब्यू करने जा रही हैं। वे बॉलीवुड में डेब्यू के साथ ही कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी पहली बार शिरकत करने जा रही हैं।

ईशा गुप्ता ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "मैं भारत सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ कान्स 2023 का हिस्सा बनने से खुश हूं। वैश्विक मंच पर मुझे यह अवसर प्रदान करने के लिए मैं सरकार और FICCI की शुक्रगुजार हूं। यह किसी सपने के सच होने जैसा है।"

सनी लियोनी की फिल्म की होगी स्क्रीनिंग

सनी लियोनी अपनी आने वाली फिल्म 'कैनेडी' की स्क्रीनिंग के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करेंगी। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपुर 'कैनेडी' का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। अनुराग कश्यप भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए शिरकत करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो 'कैनेडी' को फिल्म कांस फिल्म फेस्टिवल में मिडनाइट स्‍क्रीनिंग के लिए चुना गया है।

मृणाल ठाकुर

कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए मृणाल ठाकुर 17 मई से 19 मई तक फ्रेंच रिवेरा में ही रहेंगी। पहली बार कान्स में जाने के लिए वे बहुत उत्सुक हैं। वे इस प्रतिष्ठित मंच पर ग्रे गूज का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

उर्वशी और विजय दूसरी बार कान्स में करेंगे शिरकत

उर्वशी रौतेला अपनी आगामी फिल्म जो परवीन बाबी की बायोपिक पर आधारित है, के चलते कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि ये उर्वशी रौतेला का कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू नहीं है। उर्वशी रौतेला के साथ ही विजय वर्मा भी दूसरी कान्स में नजर आने वाले हैं।

एंड्रिया केविचुसा

आयुष्मान खुराना के साथ 'अनेक' फिल्म में नजर आई अभिनेत्री एंड्रिया केविचुसा फिल्म निर्माता किविनी शोहे के साथ कान्स में नागालैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

अन्य सेलेब्स -

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह, बीरबिसेप्स, निहारिका एनएम और रूही दोसानी भी Cannes Film Festival 2023 में शिरकत कर सकते हैं। इसके अलावा निर्देशक मधुर भंडारकर और बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, अदिति राव हैदरी भी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में शिरकत कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X