कितनी भी सोनम-दीपिका कर लें कोशिश..क्वीन तो ऐश रहेंगी..Proof Pics
कान्स फेस्टिवल में पिछले 15 सालों से ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती से सभी को दीवाना बना दिया है। देखें उनके तस्वीरें..
आज से कान्स फेस्टिवल 2017 शुरू होने वाला है जिसके लिए बॉलीवुड के कई हसीनाएं पहुंच चुकी हैं। ये फेस्टिवल 28 मई तक चलेगा। दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन इस बार कान्स में फिर दिखाई देंगी और सभी अपनी अपनी परफॉर्मेंस के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए दीपिका पादुकोण पहले से ही वहां पहुंच चुकी हैं। आज और कल (17-18 मई) दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगी।

आज दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर चलेंगी जिसके लिए वो काफी एक्साइटेड हैं। उनकी आज सुबह से कई तस्वीरें भी आ चुकी हैं। लेकिन कुछ भी कहो कान्स में ऐश्वर्या ने जितना कहर ढाया है वो आज तक किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस ने नहीं ढाया।
आज से कान्स फेस्टिवल शुरू होने जा रहा हैं वहीं आज ही के दिन ऐश्वर्या के कान्स में भी 15 साल पूरे हो गए हैं। इन सभी सालों में ऐश ने हमेशा ही किसी न किसी नए लुक के साथ दुनिया को दीवाना बनाया हुआ है। हम आपको दिखाने जा रहे हैं ऐश्वर्या के कान्स के अभी कर के सारे लुक..डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications