दो एक्ट्रेस..एक रंग और कोल्ड वॉर 'खूबसूरत' लगने की!
कान्स में दो एक्ट्रेस के रेड कार्पेट पर चलने का हमारे देश में सबको इंतजार रहता है।वो दो कौन हैं ये तो आप भी जानते होंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय की। ऐश्वर्या राय पिछले 15 सालों से लगातार कान्स में जा रही हैं।
लोग ऐश्वर्या राय के चलने का इसलिए इंतजार करते हैं क्योंकि वो देश क्या दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं तो जाहिर है लोगों को और उनके फैन्स को इंतजार रहता है कि वो कैसे इतने बड़े मंच पर खुद को प्रजेंट करती हैं तो वहीं सोनम कपूर अपने ड्रेसिंग और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं तो उनका भी इंतजार रहना स्वाभिक है।
[#Cannes2016 - रेड कार्पेट पर सोनम कपूर..ऐश्वर्या राय को शानदार टक्कर..]
कल ऐश्वर्या राय और सोनम कपूर दोनों कान्स के लिए आई। सोनम का पहला लुक प्रेस कॉन्फ्रेंस तो ऐश रेड कार्पेट पर चलीं।सोनम कपूर और ऐश में जो एक बात कॉमन थी वो थी पर्पल कलर। अब आप सोच रहे होंगे कि पर्पल कलर कॉमन कैसे है।असल में पर्पल कलर की साड़ी सोनम ने कॉन्फ्रेंस के लिए पहनी और ऐश्वर्या राय ने लगाई पर्पल कलर की लिपस्टिक।
जी हां 42 साल की ऐश जब पर्पल लिपस्टिक में दिखीं तो कई शॉक्ड हो गए इसिलए नहीं कुछ बोल पाए तो कई को ऐश इतनी सुंदर लगी इसलिए बोल पाए। बहरहाल देखिए स्लाइड्स में कि कौन कैसा लगा।


Click it and Unblock the Notifications