..................... कौन है ये लड़का? मासूम सा दिख रहा ये शख्स है बॉलीवुड की हिट मशीन Can you guess this young boy who is a Rockstar and Hit Machine of Bollywood Music Industry - Hindi Filmibeat

कौन है ये लड़का? मासूम सा दिख रहा ये शख्स है बॉलीवुड की हिट मशीन, सलमान खान ने दिया था पहला मौका

himesh reshammiya

इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की और म्यूजिशियन की बात जब भी होती है तो कई ऐसे दिग्गज हैं जो कि चर्चा में होते हैं। इस लिस्ट में कई सितारे शामिल हैं और एक नाम ऐसा भी है जिसका म्यूजिक के साथ साथ सिंगिंग भी काफी मशहूर हुई है।

गौरतलब है कि इस सितारे की एक तस्वीर इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो पहचान में नहीं आ रहा है। अगर आप इनके फैन हैं तो ये आपको अंदाजा लगाना है कि ये सितारा कौन है? बिना देर करे हुए आपको बता दें कि ये दिग्गज स्टार और कोई नहीं बल्कि आपके प्यारे HR यानि हिमेश रेशमिया हैं।

हिमेश के युवावस्था की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों को काफी पसंद आ रही है। जिसने भी उनको एक नजर में देखा वो हैरान हो गया। हिमेश बिल्कुल भी पहचान में नहीं आ रहे है। हाथ में ब्लैक एंड व्हाइट मोबाइल लिए हिमेश काफी मासूम लग रहे है। ये वो दौर था जब हिमेशा म्यूजिक बना रहे थे और सिंगर बनने वाले थे।

आ गई गानें की सुनामी

हिमेश रेशमिया ने फिल्मों में म्यूजिक देने के साथ साथ जब गाना शुरु किया तो धमाका हो गया। उन्होने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं और हर गाना चार्टबस्टर हुआ है। झलक दिखता जा से लेकर आशिक बनाया आपने तक.. हिमेश रेशमिया का जलवा रहा है। एक वो दौर आया कि उनका स्टारडम उस लेवल पर पहुंच गया था कि वो बतौर हीरो भी फिल्मों में आने लगे थे। इस लिस्ट में कर्ज और आपका सुरूर जैसी हिट फिल्में भी शामिल हैं।

कैसे हुए करियर की शुरुआत?

हिमेश रेशमिया अक्सर अपने करियर के लिए सलमान खान को थैंक्यू बोलते रहते हैं। एक दौर था जब सलमान खान ने उनकी मदद की थी और अपनी फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में म्यूजिक देने का मौका दिया था। आपको 'ओढ़ ली चुनरिया' गाना तो याद ही होगा। इस गाने से हिेमेश रेशमिया के करियर की शुरुआत हुई थी और बाद में वो छा गए थे।

हिमेश रेशमिया इस वक्त कई रियालिटी शोज करते हैं। इंडियने आइडल के लिए उनको जाना जाता है और कई युवाओं को वो मौका दे चुके हैं। इस लिस्ट में सलमान अली और मों. फैज जैसे सिंगर शामिल हैं।

Read more about: himesh reshammiya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X